Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

17 फिल्में साइन करने वाले गोविंदा का करियर कैसे डगमगाया? क्या बॉलीवुड से बाहर करने की रची गई थी साजिश!

---विज्ञापन---

गोविंदा एक वक्त बॉलीवुड पर राज किया करते थे. उन्हें 'हीरो नंबर 1' के नाम से जाना जाता था. हालांकि, वह आज भी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं, लेकिन पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं. सलमान खान के साथ आई फिल्म 'पार्टनर' के बाद वह ऐसी किसी फिल्म में नजर नहीं आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की हो.

गोविंदा करेंगे कमबैक

हालांकि, 13 जुलाई की शाम गोविंदा ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया. पिछले सात साल से बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं. अभिनेता ने बताया कि वह जल्द दो नई फिल्मों में नजर आएंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी वापसी में इतना समय क्यों लगा, उनके करियर में गिरावट की वजह क्या रही और आखिर उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना क्यों कम हो गया. क्या इसके पीछे कोई साजिश थी? आइए जानते हैं.

---Advertisement---

पहलाज निहलानी का खुलासा

दरअसल, गोविंदा के करियर को लेकर जाने-माने फिल्ममेकर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी कई इंटरव्यू में अपनी राय रख चुके थे. गोविंदा को बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका देने वालों में पहलाज निहलानी का नाम शामिल है. उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि गोविंदा को फिल्म इंडस्ट्री ने धोखा दिया और उनके खिलाफ साजिश भी रची गई.

गोविंदा के खिलाफ रची गई थी साजिश?

पहलाज निहलानी ने साल 2025 में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान के साथ फिल्म 'पार्टनर' के बाद गोविंदा को काम क्यों नहीं मिला. उन्होंने कहा, "अगर कोई पीठ में छुरा घोंपता है, तो उसका कोई निशान भी नहीं रहता। आपको खबर तक नहीं लगती। उन्हें कई बार छुरा घोंपा गया."

---Advertisement---

पहलाज निहलानी ने इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा, "इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता. सब समय के हिसाब से बदल जाते हैं और एक समय तक ही दोस्त बने रहते हैं. यहां न कोई दोस्त होता है और न ही कोई रिश्ता. यहां किसी की फिल्में फ्लॉप होने पर लोग पार्टी करते हैं. इंडस्ट्री में कोई किसी का अपना नहीं होता."

गोविंदा का फिल्मी करियर

बता दें कि गोविंदा ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक साथ 17 फिल्में साइन की थीं. उस समय उनका जबरदस्त क्रेज था और उनके फैंस की संख्या करोड़ों में थी. उन्होंने अपने करियर में 'शोला और शबनम', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'दुल्हे राजा' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। गोविंदा आखिरी बार फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे, जिसका निर्देशन और निर्माण पहलाज निहलानी ने किया था.

---Advertisement---
First published on: Jul 14, 2026 12:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola