---विज्ञापन---

‘भारत और हम सबको नीचा…’ एक्ट्रेस ने लगाई Dhruv Rathee की क्लास, बोलीं- ‘विदेशी धरती पर…’

---विज्ञापन---

Actress Slams Dhruv Rathee: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार भी यूट्यूबर अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं, जिसको लेकर उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. दरअसल, ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कुछ ऐसा कह दिया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने ध्रुव राठी की क्लास लगा दी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

क्या बोले ध्रुव राठी?

दरअसल, यूट्यूबर ध्रुव राठी अपने X हैंडल पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'पीएम मोदी जहां भी जाएं, वहां अपमानित होना डिजर्व करते हैं.' उनका यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया.

---Advertisement---

गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाई एक्ट्रेस

ध्रुव राठी का यह पोस्ट देखने के बाद एक्ट्रेस गुल पनाग अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाई. एक्ट्रेस ने भी ध्रुव राठी की इस पोस्ट का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने यूट्यूबर की जमकर क्लास लगाई.

प्रधानमंत्री को नापसंद कर...

गुल पनाग ने ध्रुव राठी पर पलटवार करते हुए उनके पोस्ट का रिप्लाए किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'यह सही नहीं है. आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार की बातों से असहमत हो सकते हैं, उनका विरोध कर सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं. यहां तक की आप किसी और को भी वोट दे सकते हैं, ये लोकतंत्र है.'

---Advertisement---

विदेशी धरती पर...

गुल पनाग ने आगे लिखा, 'लेकिन देश के प्रधानमंत्री, उनके पद और कार्यालय का अपमान नहीं कर सकते. जो भारत को दुनिया में रिप्रेजेंट कर रहे हैं उनका विदेशी धरती पर मजाक उड़ाना, मेरे हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है. यह उन्हें, भारत को और अल्टीमेटली हम सबको छोटा दिखाता है.'

ट्रोल हुए ध्रुव राठी

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग ध्रुव राठी को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. मालूम हो कि ध्रुव राठी अक्सर पीएम मोदी के खिलाफ बयान देते रहते हैं. लोगों का एक ऐसा समूह है जिनके बीच वो काफी पॉपुलर हैं.

---Advertisement---
First published on: May 23, 2026 05:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.