---विज्ञापन---
2 फिल्में और दोनों फ्लॉप, बॉलीवुड में नहीं चला इस एक्टर का करियर; आज है 4700 करोड़ की कंपनी का मालिक
दो लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्टिंग को अलविदा कहने वाले गिरीश कुमार आज अपनी फैमिली कंपनी 'टिप्स इंडस्ट्रीज' के COO हैं. पर्दे के पीछे अपनी किस्मत बदलते हुए वह आज ₹4,700 करोड़ साम्राज्य के मजबूत स्तंभ बन चुके हैं.
फिल्म इंडस्ट्री की जगमगाती दुनिया में एंट्री मारना जितना आसान लगता है, उतना ही यहां टिके रहना बेहद मुश्किल है. साल 2013 में 'रमैया वस्तावैया' (Ramaiya Vastavaiya) से बॉलीवुड में धमाकेदार कदम रखने वाले स्टार किड गिरीश कुमार तौरानी (Girish Kumar) का एक्टिंग करियर महज 2 फिल्मों में ही सिमटकर रह गया. लेकिन पर्दे पर फ्लॉप साबित होने वाले इस एक्टर ने हार मानने के बजाय बिजनेस की दुनिया में ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला कि आज वह ₹4,700 करोड़ की विशाल कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज के कर्ता-धर्ता (COO) बन चुके हैं.
प्रभु देवा की फिल्म से हुई थी ग्रैंड एंट्री
टिप्स इंडस्ट्रीज (Tips Industries) के मालिक रमेश तौरानी के बेटे गिरीश कुमार तौरानी को साल 2013 में प्रभु देवा के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से लॉन्च किया गया था. हालांकि बड़े बजट और गानों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत ही रही.
लगातार दूसरी फिल्म भी साबित हुई फ्लॉप
पहली फिल्म से उम्मीद के मुताबिक पहचान न मिलने के बाद गिरीश साल 2016 में आई फिल्म 'लवशुदा' (Loveshhuda) में नजर आए. लेकिन किस्मत ने यहां भी साथ नहीं दिया और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.
कैमरे के सामने से पीछे हटकर लिया फैसला
बैक-टू-बैक दो असफलताएं देखने के बाद गिरीश ने अपनी ताकत को पहचाना और समझ लिया कि उनका असली हुनर एक्टिंग में नहीं बल्कि बिजनेस मैनेजमेंट में है. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
टिप्स इंडस्ट्रीज के COO बनकर संभाल रहे कमान
एक्टिंग छोड़ने के बाद गिरीश फैमिली बिजनेस से जुड़े और आज वह कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) का पद संभाल रहे हैं. फिल्म प्रोडक्शन, म्यूजिक राइट्स से लेकर सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन का बिजनेस वही लीड करते हैं.
₹4,700 करोड़ की कंपनी और गुपचुप शादी
आज गिरीश करीब ₹4,700 करोड़ की नेटवर्थ वाली टिप्स इंडस्ट्रीज का सफल संचालन कर रहे हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में अपनी बचपन की दोस्त कृष्णा मंगवानी से सीक्रेट मैरिज की थी, जिसकी खबर उन्होंने पूरे एक साल तक दुनिया से छिपाकर रखी थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.