Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

वो मेरे अंडरआर्म्स… पति की ऐसी हरकतों से परेशान हुईं गौहर खान, जमाने के सामने खोल दी पोल

गौहर खान ने शो 'डबल डेट' में पति जैद दरबार की हैरान करने वाली आदत का खुलासा किया. इसी के साथ एक्ट्रेस ने दोनों की उम्र के फर्क और शादी के एक किस्से का भी जिक्र किया.

एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है, जिसको लेकर उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. दरअसल गौहर खान और जैद दरबार नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में पहुंचे थे, जहां दोनों ने अपनी शादी और एक-दूसरे की कुछ ऐसी आदतों का खुलासा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े.  

गौहर ने जैद की खोली पोल?

शो के दौरान गौहर खान ने पति जैद दरबार की एक बेहद अजीब और मजेदार आदत का जिक्र किया. एक्ट्रेस ने बताया कि जैद को उनके अंडरआर्म्स सूंघने की आदत है. गौहर के मुताबिक, जैद को लगता है कि उनके अंडरआर्म्स हमेशा फ्रेश रहते हैं और उनमें अच्छी खुशबू आती है.

---Advertisement---

बहन भी हो जाती है परेशान

गौहर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जैद कभी-कभी उनके अंडरआर्म्स छूकर उन्हें सूंघते हैं. इतना ही नहीं, वह अपनी बहन से भी कहते हैं कि देखो, कितनी अच्छी खुशबू आ रही है. जैद की यह हरकत सुनकर उनकी बहन भी हैरान रह जाती हैं और दोनों से कहती हैं कि आखिर तुम लोग कैसी बातें कर रहे हो?

'शादी के दिन भी जैद ने किया था कुछ ऐसा'

गौहर ने शो में अपनी शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि शादी के दिन फोटो सेशन चल रहा था और मौलाना भी पहुंच चुके थे. निकाह की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन तभी जैद अचानक वॉशरूम चले गए. गौहर ने इस किस्से को बेहद मजेदार अंदाज में सुनाया.

---Advertisement---

उम्र के फासले पर भी हुई बात

बातचीत के दौरान गौहर और जैद ने अपने रिश्ते के एज गैप पर भी खुलकर बात की. गौहर ने बताया कि जब दोनों पहली बार मिले थे, तब जैद ने अपनी उम्र 24-25 साल बताई थी, जबकि असल में वह 29 साल के थे. कपल ने यह भी कहा कि मीडिया में उनके उम्र के अंतर को लेकर कई बार गलत जानकारी सामने आई है. दोनों के मुताबिक, उनके बीच करीब सात साल का अंतर है.

फैंस को पसंद है दोनों की बॉन्डिंग

बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में शादी की थी. जैद डांसर, कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं. शादी के बाद दोनों अपने परिवार और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है.

---Advertisement---
First published on: Aug 14, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola