---विज्ञापन---
रणवीर सिंह के साथ विवाद के बीच फरहान अख्तर ने लिया बड़ा फैसला, ‘Don 3’ छोड़ अब करेंगे ये काम
फरहान अख्तर इन दिनों रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 को लेकर चल रहे विवादों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. यह विवाद अभी तक पूरी तरह से सुलझा नहीं है. इतना ही नहीं फरहान अख्तर ने FWICE से इस मामले में शिकायत की थी और प्री-प्रोडक्शन में लगे 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की थी. इतना ही नहीं विवाद के कारण कहा जा रहा था कि FWICE ने रणवीर पर बैन लगा दिया था. इस पूरे विवाद के कारण अब फरहान अख्तर ने एक फैसला लिया है.
फरहान ने डॉन 3 को किया होल्ड
दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली डॉन 3 को एक्टर ने होल्ड पर डाल दिया है. उन्होंने अब एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फरहान अख्तर ने आर.डी बर्मन की बायोपिक पर काम शुरू कर दिया है.
डॉन 3 छोड़ आरडी बर्मन की बायोपिक पर काम करेंगे फरहान अख्तर
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर म्यूजिक कंपोजर पर बनने वाली बायोपिक के लिए नीरज पांडे से बातचीत कर रहे हैं. इस फिल्म में फरहान अख्तर खुद आर.डी बर्मन के किरदार में नजर आएंगे और वह इस किरदार के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
मेकर्स ने हासिल किए गानों के राइट्स
इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि फिल्म की टीम ने आर.डी बर्मन के क्लासिकल गानों के राइट्स भी हासिल किए हैं. साथ ही तमाम ओरिजनल गानों को बेहतर ढंग में पेश किया जाएगा और उनपर काम भी शुरू हो चुका है.
आरडी बर्मन की बायोपिक का डायरेक्शन करेंगे नीरज पांडे
जानकारी के मुताबिक आर.डी बर्मन पर बनने वाली बायोपिक 2026 के आखिर तक फ्लोर पर आ सकती है. नीरज पांडे जैसा कि फिल्म का डायरेक्शन करेंगे, वहीं कमल जैन इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.
क्या है डॉन 3 विवाद
वहीं, डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद पर बात करें तो यह तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 की सफलता के बाद डॉन 3 छोड़ने का फैसला किया. एक्टर के इस फैसले से फरहान अख्तर खासा नाराज थे. इतना ही नहीं फिल्म के मेकर्स ने ये भी कहा कि उनके इस फैसले से उन्हें 45 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा. जिसके बाज FWICE में इसको लेकर शिकायत की गई और FWICE ने एक्टर पर बैन लगा दिया. इसके बाद रणवीर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और FWICE ने बैन की बात से फिर इनकार किया और कहा कि वह रणवीर की इज्जत करते हैं और उनके पास किसी को बैन करने के राइट्स नहीं हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.