---विज्ञापन---
ग्रेजुएट हो गए हैं फराह खान के तीनों बच्चे, सेरेमनी में इमोशनल हुईं फिल्ममेकर, देखें तस्वीरें
Farah Khan Three Kids Graduate: बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर, फराह खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार कोरियोग्राफर फराह खान अपने किसी व्लॉग को लेकर नहीं बल्कि अपने तीनों बच्चों की वजह से चर्चा में हैं. फराह खान के बच्चों ने उन्हें एक मां के तौर पर काफी गर्व महसूस करवाया है. जिसकी वजह से फराह इमोशल हो गईं. चलिए आपको बताते हैं कि माजरा क्या है?
ग्रेजुएट हो गए फराह खान के बच्चे
दरअसल, यूट्यूबर फराह खान के तीनों बच्चे स्कूल से ग्रेजुएट हो गए हैं. हाल ही में फराह ने अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी अटेंड की और इस खास मौके की कई सारी तस्वीरें को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया.
फराह खान के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी
फराह खान ने अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी की, जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके बच्चे काफी बड़े दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फराह ने एक दिल छू लेने वाला इमोशनल कैप्शन भी दिया, जिसे पढ़ने के बाद किसी की आंखें भर आएंगी.
इमोशनल हो गईं फराह खान
फराह खान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'समझ नहीं आता कि क्या ज्यादा मुश्किल है... बच्चों की परवरिश करना या उन्हें विदा करना? वो अपने सपनों की जितनी चाहें, उतनी ऊंची उड़ान भर सकते हैं... उनके लिए एक घोंसला (घर) हमेशा उनका इंतजार करता रहेगा.'
भर-भरकर प्यार लुटाया
फराह खान की इमोशनल पोस्ट पर फिल्मी दुनिया की हस्तियों से लेकर आम फैंस तक प्रतिक्रिया दी और उनके बच्चों को ग्रेजुएट होने की बधाई दी। जहां भावना पांडे और सुजैन खान ने फराह खान के बच्चों पर ढेर सारा प्यार लुटाया. इसके अलावा, फैंस ने भी उन्हें मुबारकबाद दी.
कितने बड़े हो गए फराह खान के बच्चे
बता दें कि फराह खान ने साल 2008 में IVF के जरिए एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था. उनके बच्चे अपने टीनेज में हैं और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। हाल ही में फराह के बच्चे अब स्कूल से पास आउट हुए हैं.