---विज्ञापन---

रणवीर सिंह को स्टार बनाने वाली कास्टिंग डायरेक्टर ने चुपके से की शादी, फोटो में छुपाया पति का चेहरा

Famous Casting Director Wedding Photos: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, इंडस्ट्री की फेमस कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं. इस समय सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. रणवीर सिंह से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने उन्हें शादी की बधाई दी है.

अपनी शादी की जानकारी कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने खुद ही दी है. शनिवार को शानू शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के बारे में बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की.

---Advertisement---

शानू शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे अद्भुत इंसान मिल गया है.'

शानू शर्मा ने कैप्शन के आखिर में लिखा, 'हमारे माता-पिता के आशीर्वाद और हमारे करीबी लोगों के प्यार से हमने आज सुबह अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया. हमारी शादी हो गई!'

---Advertisement---

वहीं, वायरल हो रही तस्वीरों में शानू शर्मा बहुत खुश नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह अपने पति का हाथ पकड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने पति की बाहों में बैठी हैं. तीसरी तस्वीर में उन दोनों के हाथ में एक फूल है, और आखिरी तस्वीर में शानू अपने पति के गाल पर किस कर रही हैं.

जैसे ही शानू ने अपनी शादी वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की, इस पर तुरंत रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा और रश्मिका मंदाना समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी और नए जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

बता दें कि शानू शर्मा यश राज फिल्म्स से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कई टैलेंटेड एक्टर्स को खोजने और निखारने में अहम भूमिका निभाई है. शानू शर्मा ने ही रणवीर सिंह को भी खोजा था.

First published on: Apr 26, 2026 08:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.