Saturday, 30 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेमानंद महाराज से जुड़ी इन खबरों पर भड़कीं इमरान हाशमी की हीरोइन, बोली- ‘बंद करो…’

---विज्ञापन---

Actress Fire on Premanand Maharaj Health Rumours: वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज कुछ दिनों पहले अपनी बिगड़ी तबीयत की वजह से सुर्खियों में थे. अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ को लेकर एक खबर फैल रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज की हालत फिलहाल ठीक नहीं है. अभी यह अफवाह इंटरनेट पर फैल ही रही थी कि इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया, जिसने प्रेमानंद महाराज के भक्तों को राहत की सांस दी. चलिए जानते हैं कि इस पोस्ट में क्या लिखा है.

प्रेमानंद महाराज से जुड़ी खबरें

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा स्थगित कर दी है और भक्तों से मिलना भी कम कर दिया है. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर झूठी खबरें और अफवाहें फैलने लगी.

---Advertisement---

प्रेमानंद महाराज की तबीयत

प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर बढ़ती अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रेमानंद महाराज की हेल्थ अपडेट दी. इसके साथ ही उन्होंने महाराज के भक्तों को एक खास और सख्त संदेश भी दिया.

फेक खबरें न फैलाएं...

ईशा गुप्ता ने अपनी इस पोस्ट में प्रेमानंद महाराज के भक्तों को फेक खबरों पर विश्वास न करने और उन्हें न फैलाने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज अब बिल्कुल ठीक हैं और अभी आराम कर रहे हैं। बस फिर क्या था, ईशा गुप्ता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया.

---Advertisement---

क्या बोलीं ईशा गुप्ता?

ईशा गुप्ता ने शनिवार को अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'राधे राधे। ताजा अपडेट! प्रेमानंद जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और एकांत में विश्राम कर रहे हैं. कृपया झूठी और नकारात्मक खबरें फैलाना बंद करें! उनके सभी दैनिक भक्तों से निवेदन है कि वे अपनी रोज़ की साधना जारी रखें और हम सभी के लिए प्रार्थना करें! राधे राधे.'

First published on: May 30, 2026 07:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola