---विज्ञापन---
दिशा पटानी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ही दिन में खो दिए दो सबसे करीबी साथी
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर से एक बेहद ही दुखी करने वाली और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और फिटनेस के साथ-साथ जानवरों से बेपनाह प्यार करने के लिए जानी जाने वाली दिशा इस समय गहरे सदमे में हैं. एक्ट्रेस ने अपने जीवन के दो सबसे प्यारे और करीबी साथियों को हमेशा के लिए खो दिया है.
घर में पसरा गहरा मातम
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर में इस समय मातम का माहौल है. दिशा अपने पेट्स बेला और जैस्मीन से अपने बच्चों की तरह प्यार करती थीं. सोशल मीडिया पर वे अक्सर उनके साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती थीं. एक ही दिन में अपने दो सबसे प्यारे बच्चों जैसे साथियों को खो देना किसी भी पेट लवर के लिए एक बहुत बड़ा झटका है.
बेला के लिए भावुक पोस्ट
दिशा ने अपने डॉगी बेला की तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक बेहद इमोशनल मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा कि इस जिंदगी को इतना खूबसूरत और रंगों से भरने के लिए बेला का बहुत-बहुत थैंक्यू. उन्हें अपनी मां बनाने और सच्चा प्यार सिखाने के लिए वे हमेशा उसकी शुक्रगुजार रहेंगी. दिशा ने बेला को अपना सोलमेट और दुनिया का सबसे प्यारा बच्चा बताते हुए अलविदा कहा.
जैस्मीन को कहा मेरी प्रिंसेस
अपनी प्यारी बिल्ली जैस्मीन के लिए भी दिशा ने दिल छू लेने वाली बातें लिखीं. उन्होंने लिखा कि जैस्मीन हमेशा उनकी प्रिंसेस रहेगी. उसका अपने पंजों से हाथ छूना और प्यार से आवाज निकालना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास था, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. दिशा ने लिखा कि वे अपनी 'जासू' को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हैं और हमेशा मिस करेंगी.
सेलेब्स ने भी जताया दुख
दिशा पाटनी का यह दर्दनाक पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और इसे देखकर फैंस की आंखें नम हो गईं. फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स भी इस खबर से गहरे सदमे में हैं. मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन सहित कई अन्य फिल्मी सितारों ने दिशा के इस पोस्ट पर कमेंट करके अपनी संवेदनाएं जताई हैं और दुख प्रकट किया है.
सबसे बड़े स्ट्रेस बस्टर थे
दिशा पाटनी अपनी फिल्मों की शूटिंग और बिजी शेड्यूल से जब भी थककर घर लौटती थीं, तो बेला और जैस्मीन ही उनके चेहरे पर मुस्कान लाते थे. दिशा कई इंटरव्यूज में कह चुकी थीं कि उनके यह पेट्स उनके सबसे बड़े स्ट्रेस बस्टर हैं, जिनके साथ रहकर वे अपनी सारी थकान भूल जाती हैं. इस अचानक लगे गहरे सदमे से उबरने में दिशा को काफी समय लगेगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.