Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस ने आत्मा से की बातें, बेटी ने खोले जयपुर पैलेस में हुए हॉरर किस्से के पन्ने

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के साथ एक बार दिल दहला देने वाला वाक्या हुआ था, शूटिंग खत्म करके अपने रूम में आई एक्ट्रेस का आत्मा से सामना हुआ, फिर क्या हुआ जानिए...

फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से कभी-कभी ऐसी खौफनाक कहानियां सामने आती हैं, जो रोंगटे खड़े कर देती हैं, एक ऐसी ही किस्सा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस से जुड़ा है, जिसे सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. ये डरावना एक्सपीरियंस एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ हुआ था. जिसका खौफनाक खुलासा उनकी बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने किया था.  

'लेकिन' की शूटिंग के दौरान अजीब अनुभव

यह घटना करीब 36 साल पुरानी है, जो जयपुर के एक रॉयल पैलेस से जुड़ी है. दरअसल, डिंपल कपाड़िया साल 1990 में आई फिल्म 'लेकिन' की शूटिंग कर रही थीं. फिल्म की शूटिंग जयपुर के एक शाही महल में हुई थी. ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग खत्म होने के बाद उनकी मां ने उसी रॉयल पैलेस में रात रुकने का फैसला किया था.

---Advertisement---

बेड पर आराम से की आत्मा से बातें

रात में डिंपल अपने कमरे में बेड पर आराम कर रही थीं. तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनके बिस्तर के किनारे कोई महिला आकर बैठी है. उन्हें लगा कि शायद महल की कोई नौकरानी या स्टाफ की महिला होगी. डिंपल ने उससे बातचीत करना शुरू कर दिया.

करवट लेकर करती रहीं बातचीत

ट्विंकल के मुताबिक, शूटिंग की थकान के कारण डिंपल करवट लेकर लेट गईं और उस महिला से बातचीत करती रहीं, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें महसूस हुआ कि सामने बैठी महिला की आवाज आनी बंद हो गई है.

---Advertisement---

डिंपल की हो गई थी ऐसी हालत

जब डिंपल ने पीछे मुड़कर देखा तो वहां कोई नहीं था. कमरे में वह महिला कहीं दिखाई नहीं दी. यही देखकर उन्हें एहसास हुआ कि जिस महिला से वह अब तक बातें कर रही थीं, वह कोई इंसान नहीं, बल्कि आत्मा थी.

फिल्म में खुद निभाया था आत्मा का किरदार

इस घटना ने डिंपल को काफी डरा दिया था और इसके बाद उन्होंने उस पैलेस से निकलने का फैसला किया. इस पूरे किस्से की सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म की शूटिंग के दौरान यह घटना बताई जाती है, उसमें डिंपल कपाड़िया ने खुद एक आत्मा का किरदार निभाया था.

---Advertisement---

ट्विंकल खन्ना ने खोले पुराने राज

ट्विंकल खन्ना ने यह किस्सा राजमाता पद्मिनी देवी के साथ बातचीत के दौरान शेयर किया था. हालांकि, यह डिंपल का व्यक्तिगत अनुभव था, लेकिन जयपुर के उस शाही महल से जुड़ा यह किस्सा आज भी बॉलीवुड के सबसे रहस्यमयी शूटिंग किस्सों में गिना जाता है.

First published on: Aug 13, 2026 05:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola