Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कैंसर हो गया, अब मैं मर जाऊंगी’, पहले पीरियड पर ‘धुरंधर’ सिंगर का छलका दर्द

---विज्ञापन---

'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में अपने पहले पीरियड का ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसे सुनकर कई लोग खुद से जुड़ा महसूस कर रहे हैं. अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर जैस्मिन ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए थे, तब उन्हें लगा था कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो गई है और अब उनकी मौत हो जाएगी. इसकी वजह यह थी कि बचपन में उन्हें कभी पीरियड्स के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई थी.

जैस्मीन का खुलासा

Hauterrfly के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जैस्मिन ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कभी पीरियड्स को लेकर खुलकर बात नहीं की. स्कूल में इस विषय पर जानकारी जरूर दी गई थी, लेकिन उस समय वह दोस्तों के साथ मस्ती में थीं और बात को गंभीरता से समझ नहीं पाईं.

---Advertisement---

पहले पीरियड्स पर कही ये बात

सिंगर ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए, तब वह न्यू जर्सी में थीं. अचानक ब्लीडिंग होने पर वह बुरी तरह घबरा गईं. उन्हें लगा कि शायद उन्हें कैंसर हो गया है और अब वह ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रहेंगी. उस वक्त उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि वह अपनी मां को यह बात कैसे बताएंगी.

किस बात पर जैस्मिन ने जताया दुख

जैस्मिन का कहना है कि सबसे दुख की बात यह होती है कि कई लड़कियों को यह तक नहीं पता होता कि पीरियड्स एक सामान्य और नेचुरल प्रोसेस है. उन्होंने कहा कि अब वह बड़ी हो चुकी हैं और समझती हैं कि पहली बार पीरियड्स आने का अनुभव किसी भी लड़की के लिए कितना डरावना हो सकता है. उन्होंने बताया कि उन्हें 7वीं क्लास में पहला पीरियड आया था और उस समय यह सब किसी बड़ी गलती जैसा महसूस हुआ था.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर मिल रहा सपोर्ट

जैस्मिन के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी बात का सपोर्ट किया. कई यूजर्स ने कहा कि माता-पिता को बच्चों, खासकर बेटियों से समय रहते पीरियड्स जैसे जरूरी विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए ताकि उन्हें पहली बार इस स्थिति का सामना करते समय डर या भ्रम का सामना न करना पड़े. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि उनके साथ या उनके दोस्तों के साथ भी ऐसा ही अनुभव हुआ था.

वर्क फ्रंट पर जैस्मिन

वर्क फ्रंट के अलावा जैस्मिन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में दिल्ली में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से मिलवाया. स्टेज पर अंगूठी पहनाकर उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए.

---Advertisement---
First published on: Jul 17, 2026 05:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola