---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, Jio Hotstar ने बताया भारत में कब देख पाएंगे अनकट वर्जन?

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आदित्य धर की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज डेट का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस बार खुद हजमा मजारी ने अपनी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर ये कब और कहां रिलीज की जाएंगी.

'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज डेट

  'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो वीडियो ने लोगों के बीच फिल्म के क्रेज को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.

---Advertisement---

फिल्म का जबरदस्त प्रोमो

  इस प्रोमो में फिल्म के वो सभी सीन हैं जहाँ अलग-अलग कैरेक्टर्स के फोन रिंग करते हैं और सभी की स्क्रीन पर सिर्फ जियो हॉटस्टार का लोगो फ्लैश होता है, वहीं, प्रोमो के आखिर में हमजा भी गुस्से के साथ अपने फोन की स्क्रीन दिखाता है.

कब और कहां होगी रिलाीज?

    इसके बाद प्रोमो में घोषणा होती है कि 'धुरंधर 2' को जियो हॉटस्टार पर 4 जून को शाम 7 बजे से प्रीमियर किया जाएगा. इसके साथ ही ये भी बताया जाता है कि ऑडियंस को यहां फिल्म का 'रॉ और अनदेखा' वर्जन देखने को मिलेगा. मतलब घर बैठी ऑडियंस अब फिल्म का अनकट वर्जन देख पाएंगे, जो थिएटर्स में भी नहीं दिखाया गया था.

---Advertisement---

जियो हॉटस्टार पर कब होगा स्ट्रीम?

    'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज का प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'आंधी बनके जो आ रहा है, उसे धुरंधर कहते हैं. देखिए 'धुरंधर: द रिवेंज', रॉ और अनकट. 4 जून शाम 7 बजे से ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर. इसके बाद 5 जून को जियो हॉटस्टार पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा.

इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए...

इससे पहले मेकर्स ने एक कोर्ट केस के दौरान हल्का सा एक हिंट दिया था कि 'धुरंधर 2' मिड मई को ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है. इसके बाद सिर्फ इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया.

First published on: May 15, 2026 05:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.