Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या इंटीमेट सीन में विनोद खन्ना ने काटे थे माधुरी दीक्षित के होंठ? सालों बाद एक्टर पर लगे आरोपों पर सामने आया सच

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के कुछ किस्से ऐसे हैं, जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, ऐसा ही एक किस्सा विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दयावान' से जुड़ा है. जिसको लेकर कहा जाता है, कि विनोद खन्ना ने इंटीमेट सीन के दौरान कट बोलने के बाद भी माधुरी दीक्षित को किस करते रहे थे, और उनके होठों को काट भी लिया था, जिसमें माधुरी दीक्षित के होठों से खून भी निकल आया था. हमेशा से इस अब इस पूरे मामले पर सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने अपनी बात रखी है.

विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित का किसिंग सीन

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ज्योति वेंकटेश ने कहा कि वह विनोद खन्ना को करीब से जानते थे और उन्हें नहीं लगता कि एक्टर जानबूझकर ऐसा व्यवहार कर सकते थे. उनके मुताबिक, अगर उस समय वास्तव में माधुरी दीक्षित के साथ कुछ गलत हुआ होता, तो वह इस बारे में खुलकर जरूर बोलतीं. उनका मानना है कि इस पूरे मामले में किसी गलतफहमी या डायरेक्शन से जुड़ा पहलू भी हो सकता है.

---Advertisement---

सीनियर जर्नलिस्ट ने कही ये बात

ज्योति वेंकटेश ने आगे कहा कि उनकी नजर में इस घटना के लिए फिल्म के निर्देशक की भूमिका भी अहम हो सकती है. उनका मानना है कि शूटिंग के दौरान निर्देशक के निर्देश पर ही सीन को आगे बढ़ाया गया होगा. 'दयावान' का निर्देशन फिरोज खान ने किया था और संभव है कि उन्होंने ही सीन को उसी तरह फिल्माने के लिए कहा हो.

डायरेक्शन पर उठाए सवाल

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी इस विवाद को लेकर विनोद खन्ना से बात की थी, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने ऐसा कोई सवाल कभी नहीं किया. उनका कहना था कि वह किसी कलाकार से ऐसे निजी सवाल नहीं पूछते थे, जिससे वह असहज महसूस करें. अगर कोई एक्टर खुद किसी घटना का जिक्र करता था, तभी वह उस पर बातचीत करते थे.

---Advertisement---

रेखा से जुड़े किस्से का किया जिक्र

बातचीत के दौरान ज्योति वेंकटेश ने एक्ट्रेस रेखा से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि अपने शुरुआती दिनों में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा एक किसिंग सीन के बाद काफी असहज हो गई थीं और रोने लगी थीं.

फिर एक बार चर्चा में विनोद-माधुरी का किसिंग सीन

बतादें, कि 'दयावान' का यह किसिंग सीन हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और विवादित सीन्स में गिना जाता है. हालांकि, इस मामले पर सालों से अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं, लेकिन आज तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब ज्योति वेंकटेश के बयान ने एक बार फिर इस पुराने विवाद को चर्चा में ला दिया है.

---Advertisement---
First published on: Jul 31, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola