---विज्ञापन---

Dadi ki Shaadi X Review: प्यार, शादी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म देख क्या बोली पब्लिक?

Dadi ki Shaadi X Review: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर और कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दादी की शादी' आखिरकार आज, यानी 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जब से नीतू कपूर और कपिल की इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैंस मूवी को लेकर एक अलग ही हाइप देखने को मिल रही है. अब जब फिल्म रिलीज हो गई है, तो भारी संख्या में फैंस आज सुबह थिएटर पहुंचे और मूवी, जिसका रिव्यू उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर लोगों को ये फिल्म कैसी लगी.

दादी की शादी बनी तमाशा

फिल्म 'दादी की शादी' का फर्स्ट शो देखने के बाद एक यूजर ने अपने X हैंडल पर लिखा, 'Daadi Ki Shaadi: उम्र सिर्फ एक नंबर है… प्यार और शादी का असली मजा तो दिल से आता है. एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर जहां दादी की शादी बन जाती है पूरे परिवार का सबसे बड़ा तमाशा.'

---Advertisement---

बेहतरीन फैमिली एंटरटेनमेंट

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'दादी की शादी' की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, यह फिल्म एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनमेंट का वादा करती है, जिसमें नीतू कपूर, कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी और सादिया ख़तीब ने बहुत ही खूबसूरती से काम किया है. फिल्म के लिए ढेर सारा प्यार और जबरदस्त सफलता की कामना करते हैं.'

सभी हैं इंवाइटेड...

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दादी की शादी में हमारे पसंदीदा बाराती हैं! अतः जल्दी मिलते हैं. 'दादी की शादी' अब सिनेमाघरों में आ गई है. Gen D से लेकर Gen Z – सभी इनवाइट हैं.'

---Advertisement---

दिल में बस जाती हैं कहानी एक और दूसरे यूजर ने लिखा, 'दादी की शादी एक ऐसी फिल्म है जो यह साबित करती है कि ईमानदारी और दिल से कही गई 'सिंपल कहानियां' भी सबसे गहरा असर छोड़ सकती हैं. यह एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनमेंट है, जो भावनाओं, हंसी-मजाक और ऐसे पलों से भरी है जो सचमुच आपके दिल में बस जाते हैं!'

आ गई मॉडर्न बागबान...

एक यूजर ने लिखा, 'दादी की शादी रिव्यू: मॉडर्न बागबान आ गई फैमिली के साथ जरूर देखना. दादी की शादी एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है जो रिश्तों, अकेलेपन और दूसरे मौके को खूबसूरती से एक्सप्लोर करती है.'

First published on: May 08, 2026 01:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.