---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे 35 मिनट की ये तगड़ी फिल्म, क्लाइमेक्स है काफी जबरदस्त
बॉलीवुड की एक जबरदस्त रोमांटिक फिल्म नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. मॉडर्न रिश्तों और लव ट्रायंगल पर आधारित इस फिल्म को ओटीटी पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
बॉलीवुड की एक चर्चित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही छा गई है. 2 घंटे 35 मिनट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही उम्मीद के मुताबिक कमाई न कर पाई हो, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. 14 अगस्त को रिलीज होने के महज 24 घंटे के भीतर इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है.
नेटफ्लिक्स पर मिली धमाकेदार शुरुआत
14 अगस्त से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज होते ही पहला स्थान हासिल कर लिया है. 24 घंटे में ही इसने 'मैं वापस आऊंगा', 'पेद्दी' और 'इक्का' जैसी चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पर अपना कब्जा जमा लिया है.
बॉक्स ऑफिस पर रहा ऐसा प्रदर्शन
साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का यह सीक्वल इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. 150 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 147 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं मानी गई, लेकिन यह इस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी.
तीन किरदारों के बीच उलझी कहानी
फिल्म की कहानी 'कुणाल' (शाहिद कपूर), 'दिया' (रश्मिका मंदाना) और 'ऐली' (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है. कुणाल और दिया अपने शादी के पारिवारिक दबाव से बचने के लिए सिसिली घूमने जाते हैं. वहां दिया अपनी नई दोस्त ऐली को कुणाल की वफादारी टेस्ट करने के लिए फ्लर्ट करने को कहती है, लेकिन कहानी तब बदलती है जब ऐली को सच में कुणाल से प्यार हो जाता है.
मॉडर्न रिश्तों की भावनात्मक उलझन
फिल्म की स्किप्ट मॉडर्न दौर के प्यार, दोस्ती, भरोसे और इमोशनल ड्रामा पर आधारित है. कहानी में जहां एक तरफ हल्का-फुल्का हास्य देखने को मिलता है, वहीं दूसरी तरफ किरदारों के बीच की उलझनें दर्शकों को भावुक भी करती हैं.
ओटीटी पर मिली दर्शकों की सराहना
सिनेमाघरों में भले ही इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन IMDb पर इसे 7.5 की शानदार रेटिंग मिली है. यदि आपने इसे थिएटर में मिस कर दिया था, तो ओटीटी पर यह हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.