---विज्ञापन---
Cannes Film Festival 2026: आलिया भट्ट ने हेटर्स को दिखाया ठेंगा, महरून-गोल्डन ड्रेस में बिखेरा ऐसा जलवा, ठहर गईं लोगों की नजरें
Cannes Film Festival 2026: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन और ग्लैमर के मामले में उनका मुकाबला करना आसान नहीं है. Cannes 2026 में अपने लगातार शानदार लुक्स से चर्चा बटोर रहीं आलिया इस बार L'Oréal Paris के गाला डिनर में ऐसे अंदाज में पहुंचीं, कि हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर ठहर गईं. सोशल मीडिया पर उनके इस नए लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.
आलिया के लुक पर अटकी फैंस की नजरें
गाला डिनर के लिए आलिया ने महरून और गोल्डन शेड्स वाली बेहद खूबसूरत ब्रोकेड ड्रेस चुनी. ऑफ-शोल्डर डिजाइन वाली इस ड्रेस में उनका रॉयल अंदाज साफ नजर आ रहा था. ड्रेस का कॉर्सेट स्टाइल फिट उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रहा था.
किसी प्रिंसेस से कम नहीं आईं नजर
वहीं, ड्रेस पर की गई फूलों की बारीक कढ़ाई और पैजली पैटर्न ने पूरे आउटफिट को पुराने शाही दौर का टच दिया. आलिया का ये लुक ऐसा था, जिसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिला.
फैंस ने खूब बरसाया प्यार
इस आउटफिट की खास बात उसका यूनिक कॉलर डिजाइन भी था. मुड़े हुए कॉलर ने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी और रॉयल फील दिया. इसके साथ उन्होंने मैचिंग फिटेड स्कर्ट पहनी, जिसने उनके स्टाइल को और निखार दिया. फैंस का कहना है, कि आलिया का ये लुक किसी हॉलीवुड प्रिंसेस से कम नहीं लग रहा.
जूलरी ने लुक में लगाए चार-चांद
जूलरी की बात करें, तो आलिया ने डायमंड चोकर पहना था, जिसका डिजाइन धनुष की तरह नजर आया. इसमें लगे फ्लोरल पैटर्न और छोटे-छोटे डायमंड डिटेल्स उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे. उनका मेकअप भी काफी सटल रखा गया था. हल्का ग्लोइंग मेकअप, फ्रेकल्स वाला लुक और बीच से पार्ट किए हुए बालों का बन स्टाइल उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच किया.
किसने पूरे लुक को किया तैयार?
इस पूरे लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने तैयार किया था, जिन्होंने आलिया को एक बार फिर बेहद ग्लैमरस अंदाज दिया. कान्स 2026 में अब तक आलिया के पांच अलग-अलग लुक सामने आ चुके हैं, और हर बार उन्होंने अपने फैशन सेंस से लोगों को इंप्रेस किया है.
आलिया के हर लुक ने फैंस को बनाया दीवाना
Cannes Film Festival 2026 में ये आलिया की दूसरी मौजूदगी है. वो यहां L'Oréal Paris की ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर पहुंची हैं, और अपने हर लुक से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. फैंस का कहना है, कि आलिया इस बार Cannes में पूरी तरह छा गई हैं, और उन्होंने अपने स्टाइल से हेटर्स को भी करारा जवाब दे दिया है.