Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Father’s Day पर ये 6 फिल्में नहीं देखीं तो क्या देखा? हर कहानी है इतनी जबरदस्त कि यादगार बन जाएगा दिन

---विज्ञापन---

हर साल जून के तीसरे संडे को फादर्स डे मनाया जाता है. इस बार 21 जून 2026 को पूरा देश इसे मना रहा है. यह दिन हमारे जीवन में पिता के योगदान और उनके प्यार के प्रति सम्मान जताने का एक अच्छा जरिया है. अगर आप इस मौके पर अपने पापा के साथ घर पर समय बिताना चाहते हैं, तो ओटीटी पर पिता-बेटी के रिश्ते को दिखाने वाली कई अच्छी फिल्में मौजूद हैं. इन फिल्मों को पापा के साथ देखना आपके इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना देगा.

फिल्म पिकू में पिता बेटी की अनोखी केमिस्ट्री

अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पिकू' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इसमें दिल्ली में रहने वाली पिकू और उनके बुजुर्ग पिता भास्कर के बीच होने वाली रोज़मर्रा की खट्टी-मीठी नोकझोंक को दिखाया गया है. दोनों के विचारों में अंतर होने के बावजूद, उनके बीच का गहरा प्यार इस कहानी को बहुत भावुक बनाता है. पापा संग यह फिल्म देखना एक अच्छा अनुभव होगा.

---Advertisement---

गुंजन सक्सेना में दिखा पिता का अटूट विश्वास

जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत अनुप सक्सेना का वह किरदार है जो समाज की तमाम बाधाओं के खिलाफ जाकर अपनी बेटी गुंजन के सपनों पर पूरा भरोसा करता है. वह उसे देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने के लिए प्रेरित करते हैं और पिता का विश्वास ही बच्चे की ताकत बनती है.

दंगल फिल्म में महावीर सिंह का कड़ा संघर्ष

आमिर खान और सान्या मल्होत्रा अभिनीत 'दंगल' पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों की एक बहुत प्रेरणादायक कहानी है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपने कड़े अनुशासन और मेहनत के बल पर अपनी बेटियों को समाज की रूढ़ियों को तोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के शिखर तक पहुंचाता है.

---Advertisement---

फिल्म हे बेबी में पिता की बदलती जिम्मेदारी

अक्षय कुमार स्टारर यह कल्ट कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है. एक मजेदार एंटरटेनर होने के बावजूद यह फिल्म एक पुरुष के पिता बनने के बाद उसकी भावनाओं और जिम्मेदारियों में आने वाले बदलावों को बहुत खूबसूरती से बयां करती है. जब आरुष को अचानक एक नन्ही बच्ची की देखभाल करनी पड़ती है, तो वह निस्वार्थ स्नेह का असली मतलब समझता है.

अंग्रेजी मीडियम में एक समर्पित पिता का त्याग

दिवंगत अभिनेता इरफान खान और राधिका मदान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म में चंपक बंसल नाम के एक ऐसे सीधे-साधे पिता की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाने के बड़े सपने को पूरा करने के लिए अपनी जान लगा देता है. यह फिल्म एक पिता के त्याग को दर्शाती है.

---Advertisement---

दृश्यम फिल्म में बेटियों के लिए हर हद पार

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम' और 'दृश्यम2' वैसे तो एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. लेकिन इस फिल्म की असली भावनात्मक ताकत विजय सालगांवकर का अपनी बेटियों के प्रति अटूट समर्पण है. अपने परिवार और बेटियों की सुरक्षा के लिए विजय पुलिस के सामने जिस तरह हर हद पार करने को तैयार रहता है, वह पिता की ताकत दिखाता है.

First published on: Jun 20, 2026 01:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola