---विज्ञापन---

Jio Hotstar पर देखने के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स में मिलेगा कहानी का असली ट्विस्ट

ओटीटी के दौर में सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की मांग सबसे ज्यादा रहती है, लेकिन असली मजा तभी आता है जब अंत ऐसा हो जिसकी कल्पना भी न की गई हो. जियो हॉटस्टार पर ऐसी कई फिल्में हैं जो अपनी 'शॉक वैल्यू' के लिए मशहूर हैं. यहां पौराणिक कथाओं पर आधारित 'विक्रम वेधा' भी है और असल जिंदगी की घटनाओं को बयां करती 'तलवार' भी. ये फिल्में हमें सिखाती हैं कि अक्सर जो आँखों के सामने होता है, वह पूरा सच नहीं होता. चाहे वो एक आम आदमी का अपनी फैमिली के लिए संघर्ष हो या एक पुलिस अफसर की उलझी हुई जांच, ये 5 फिल्में थ्रिलर के शौकीनों के लिए किसी 'मास्टरक्लास' से कम नहीं हैं.

दृश्यम (Drishyam)

एक साधारण सा दिखने वाला आदमी अपनी फैमिली को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है, यह फिल्म उसी की मिसाल है. अजय देवगन की चतुराई और पुलिस की बेबसी के बीच बुना गया यह जाल अंत में आपको दंग कर देगा. इसका क्लाइमेक्स फिल्म इतिहास के सबसे बेहतरीन मोड़ों में गिना जाता है.

---Advertisement---

तलवार (Talvar)

नोएडा के मशहूर आरुषि-हेमराज मर्डर केस पर आधारित यह फिल्म सस्पेंस से ज्यादा जांच व्यवस्था पर सवाल उठाती है. इरफान खान की बेहतरीन एक्टिंग और फिल्म की संजीदगी आपको अंत तक यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि असली कातिल कौन था.

विक्रम वेधा (Vikram Vedha)

विक्रम-बेताल की कहानियों से प्रेरित यह फिल्म सही और गलत के बीच की रेखा को धुंधला कर देती है. एक ईमानदार पुलिस अफसर और एक गैंगस्टर के बीच का यह दिमागी खेल सस्पेंस के साथ-साथ कई अनसुलझे सवाल भी छोड़ जाता है.

---Advertisement---

7th डे (7th Day)

पृथ्वीराज सुकुमारन की यह मलयालम थ्रिलर अपनी 'डार्क थीम' और सस्पेंस के लिए जानी जाती है. एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर जब एक केस को अपने हाथ में लेता है, तो कहानी ऐसे मोड़ लेती है कि आपका दिमाग घूम जाएगा. इसका क्लाइमेक्स इस फिल्म की असली जान है.

मजबूर (Majboor)

अमिताभ बच्चन की यह क्लासिक फिल्म आज भी उतनी ही रोमांचक है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो मरते हुए भी अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक कत्ल का इल्जाम अपने सिर ले लेता है. लेकिन जब उसकी बीमारी ठीक हो जाती है, तब शुरू होता है असली सस्पेंस का खेल.

First published on: May 08, 2026 08:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.