Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

4 महीने में ही बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते में आई खटास? एक्ट्रेस की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

---विज्ञापन---

Badshah Wife Isha Rikhi Cryptic Post: रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि उनकी दूसरी शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. इन चर्चाओं को हवा मिली है एक्ट्रेस ईशा रिखी की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से, जिसे देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

बादशाह और ईशा रिखी की शादी पर संकट!

करीब चार महीने पहले बादशाह और ईशा रिखी ने कथित तौर पर गुरुद्वारे में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर ज्यादा चर्चा में नहीं रखा. हालांकि, एक फैन इंटरैक्शन के दौरान ईशा ने बादशाह को अपना पति बताया था, लेकिन इस पर रैपर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया था.

---Advertisement---

ईशा की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

अब ईशा की एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उन्होंने एक वीडियो कोलाज शेयर किया, जिसमें शादी की झलकियों के साथ दोनों के कई खूबसूरत और रोमांटिक पल दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें ईशा भावुक नजर आती हैं और बादशाह उन्हें संभालते दिखाई देते हैं.

पोस्ट पढ़कर फैंस हुए हैरान

इस पोस्ट के साथ ईशा ने लिखा, 'हर तूफान एक सीख है... हर प्रार्थना एक उम्मीद है.' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने और टूटे दिल वाला इमोजी भी लगाया. यही कैप्शन अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. कई लोगों का मानना है कि यह पोस्ट उनकी निजी जिंदगी की ओर इशारा कर रही है.

---Advertisement---

पोस्ट पर कमेंट्स की आई बाढ़

पोस्ट वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं. कोई जानना चाहता है कि आखिर क्या हुआ? तो कोई दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता जता रहा है. वहीं, एक और बात जिसने लोगों का ध्यान खींचा, वह यह है कि बादशाह और ईशा इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं. इससे अफवाहों को और बल मिला है.

दोनों ने अबतक नहीं किया रिएक्ट

हालांकि, अब तक न तो बादशाह और न ही ईशा रिखी ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. ऐसे में दोनों के रिश्ते में दरार की खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों और फैंस के रिएक्शन तक ही सीमित है.

---Advertisement---

पहली शादी से है एक बेटी

बता दें कि ईशा रिखी से पहले बादशाह की शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी. साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था. उनकी एक बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ लंदन में रहती है. एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया था कि सांस्कृतिक मतभेदों की वजह से उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी. अब उनकी दूसरी शादी को लेकर उठ रहे सवाल भी चर्चा का विषय बने हुए हैं.

First published on: Jul 23, 2026 01:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola