Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 11 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर Prime Video पर बनी नंबर 1, हर सीन में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक क्राइम थ्रिलर फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म लगातार लोगों को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. इसकी कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह का कंटेंट मौजूद है. इन दिनों दर्शकों को क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में काफी पसंद है. लोग अक्सर ही इस तरह की मूवीज और सीरीज की तलाश में रहते हैं. दर्शकों को दृश्यम, महाराजा और रत्सासन जैसा सस्पेंस काफी पसंद आता है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है.

सस्पेंस थ्रिलर से भरी है ये फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. इतना ही नहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज के बाद से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

बबीता सिंह रिपोर्टिंग स्टार कास्ट

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग की. जो कि 28 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. फिल्म में निमिषा सजयन, बरुन सोबती और अंशुमान अहम रोल में नजर आए हैं. इसका डायरेक्शन अंबिएका पंडित ने किया है.

क्या है बबीता सिंह रिपोर्टिंग की कहानी?

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एएसआई बबीता सिंह यानी कि बेबी के इर्द गिर्द घूमती है, जो कि एक पुलिस ऑफिसर है. बबीता अपने पति के साथ फैमिली के एक काम के लिए ससुराल जाती है.

---Advertisement---

मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी घूमा देगी दिमाग

ससुराल पहुंचने के बाद उसकी मुलाकात अपने बचपन के दोस्त से होती है. हालांकि उस मुलाकात के अगले दिन उसके दोस्त का मर्डर हो जाता है. इस दौरान बेबी बुरी तरह से टूट जाती है. वह अपने दोस्त की हत्या की जांच शुरू करती है. फिल्म में इस हत्या की सिर्फ गुत्थी ही नहीं, बल्कि पितृसत्ता, समाज और महिला पुलिसकर्मी के संघर्ष को दिखाया गया है. फिल्म में कई ऐसे भावुक कर देने वाले मोड़ भी देखने को मिलेंगे.

प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही फिल्म

बता दें कि फिल्म 28 अगस्त को रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इतना ही नहीं ये प्राइम वीडियो पर भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को IMDb पर 6.3 की रेटिंग मिली है. लोग फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 03, 2026 01:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola