---विज्ञापन---
Box Office Report: 12वें दिन औंधे मुंह गिरी Batwara 1947 की कमाई, Awarapan 2 के कलेक्शन ने मचाया तहलका
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 12: सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. चलिए जानते हैं कि कौन-सी फिल्म ने कितनी कमाई की है.
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 12 दिन हो गए हैं. इन 12 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस फिल्म ने महज हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, इसके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बटवारा 1947' भी रिलीज हुई, जो कि अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. फिल्म ने भारत में अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है. चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.
बॉक्स ऑफिस पर चला 'आवारापन 2' का जादू
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. TOI की रिपोर्ट के अनुसार, महज 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 प्रतिशत से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है. फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की और एक ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.
'आवारापन 2' का जलवा जारी
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी, दिशा पटानी और शबाना आजमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 12वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने 11वें दिन के मुकाबले 12वें दिन 1.25 लाख रुपये ज्यादा की कमाई की. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 143 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
'आवारापन 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन फिल्म 'आवारापन 2' भारत के अलावा वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने जहां भारत में 143 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 202 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, 12वें दिन 9,224 शोज के साथ फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 16.0% रही.
'बटवारा 1947' का बुरा हाल
वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बटवारा 1947' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए काफी स्ट्रगल कर रही है. फिल्म ने 12वें दिन सिर्फ 0.55 करोड़ यानी 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 37.70 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. दूसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी फिल्म भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.
'बटवारा 1947' की वर्ल्डवाइड कमाई
सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी ज्यादा खराब रहा. इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक सिर्फ 54 करोड़ रुपये का व्यापार किया है. वहीं, 12वें दिन 2,688 शोज के साथ फिल्म की टोटल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 12.0% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.85%, दोपहर के शो में 13.38%, शाम के शो में 11.69% और रात के शो में 18.38%ऑक्यूपेंसी रही.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.