---विज्ञापन---
अगस्त 2026 में साउथ Vs बॉलीवुड महाक्लैश! यश से लेकर श्रद्धा कपूर तक कई सितारों की मेगा बजट फिल्में होंगी रिलीज
August 2026 Box Office Clash: अगस्त 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला. इस महीने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. खास बात यह है कि एक के बाद एक कई स्टार्स अपनी मचअवेटेड फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों के पास मनोरंजन की भरमार होगी. वहीं, टिकट खिड़की पर कड़ी टक्कर भी देखने को मिल सकती है.
'टॉक्सिक'
इस चर्चा को सबसे ज्यादा हवा मिली है कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट सामने आने के बाद. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यश को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में उनकी एंट्री ने पूरे महीने के बॉक्स ऑफिस समीकरण बदल दिए हैं.
3 बड़ी फिल्में बैक-टू-बैक थिएटर में काटेंगी गदर
अगस्त की शुरुआत 7 अगस्त को राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' से होगी. इसके बाद 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इस दिन सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' रिलीज होंगी. दोनों फिल्मों को लेकर पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है.
साउथ की ये बड़ी फिल्में मैदान में उतरने को तौयार
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, साउथ सिनेमा भी इस महीने पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रहा है. 14 अगस्त को ही सूर्या की 'विश्वनाथ एंड संस' रिलीज होगी. इसके बाद 20 अगस्त को दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' सिनेमाघरों में आएंगी. वहीं, 21 अगस्त को निविन पॉली की 'बेथलेहम कुडुम्बा यूनिट' रिलीज होगी.
'द पैराडाइज'
इसी दौरान नानी की चर्चित फिल्म 'द पैराडाइज' भी रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि, इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, और फिल्म के आगे खिसकने की भी चर्चा है.
महीने का सबसे तगड़ा रोमांच दिखेगा आखिरी सप्ताह में
महीने का सबसे बड़ा रोमांच आखिरी सप्ताह में देखने को मिलेगा. 26 अगस्त को यश की 'टॉक्सिक' रिलीज होगी, जबकि दो दिन बाद 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की 'ईथा' और सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया स्टारर 'व्वन' सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. ऐसे में अगस्त के आखिरी वीकेंड पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
फैंस का एक्साइटमेंट हाई
बहरहाल, अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या सभी फिल्में तय तारीख पर रिलीज होंगी या बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने के लिए कोई फिल्म अपनी रिलीज आगे बढ़ाएगी. फिलहाल, इतना तय है कि अगस्त 2026 दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर और बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद दिलचस्प महीना साबित होने वाला है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.