---विज्ञापन---
सूरज नांबियार से तलाक के बाद इस स्टार एक्टर को डेट कर रही हैं मौनी रॉय? खुद रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बताया रिश्ते का सच!
मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों और शोज में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है. पिछले कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबरें सामने आई हैं. इसी बीच अब उनका नाम एक स्टार एक्टर के साथ जोड़ा जाने लगा है.
क्या अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
दरअसल, हाल ही में मौनी रॉय को एक पार्टी में अनुषा दांडेकर के साथ देखा गया था. इसी पार्टी में टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी मौजूद थे. इसके बाद दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और उनके डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं. इन खबरों पर अब अर्जुन बिजलानी ने खुद रिएक्शन दिया है.
मौनी संग डेटिंग की अफवाह पर अर्जुन ने किया रिएक्ट
बता दें कि अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन' में साथ काम कर चुके हैं. अब दोनों की डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस पर अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "Dear Clickbait Pages, 15 साल से भी ज्यादा समय से दोस्ती निभा रहे दो लोग अचानक कपल नहीं बन जाते, सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए. कभी-कभी लोग सिर्फ एक-दूसरे का साथ देते हैं, खासकर तब, जब कोई दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रहा हो."
व्यूज के दोस्ती को रोमांटिक एंगल देने पर गुस्सा हुए अर्जुन
उन्होंने आगे लिखा, "व्यूज़ के लिए हर दोस्ती में रोमांटिक एंगल जोड़ने की जरूरत नहीं होती. कुछ भी पब्लिश करने से पहले सच्चाई की जांच कर लेनी चाहिए. हम जो कहानियां लोगों तक पहुंचाते हैं, उनके प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है. यह देखकर दुख होता है कि कुछ पेज मनोरंजन के नाम पर पूरी तरह बेबुनियाद कहानियां छाप देते हैं. एक पुरुष और महिला के बीच होने वाली हर बातचीत को गलत कहानी का रूप नहीं दिया जाना चाहिए."
क्रिस्टल डिसूजा ने भी जताई नाराजगी
बता दें कि मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की डेटिंग की खबरों पर सिर्फ अर्जुन ही नहीं, बल्कि उनकी सालों पुरानी दोस्त क्रिस्टल डिसूज़ा ने भी नाराजगी जताई. उन्होंने वायरल पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्या बकवास है ये? सिर्फ व्यूज़ के लिए तुम लोग कुछ भी पोस्ट करोगे."
मौनी रॉय वर्क फ्रंट
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय आखिरी बार वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं. इसके अलावा वह वेब सीरीज 'अब होगा फैसला' में भी दिखाई दी थीं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.