Saturday, 25 April, 2026

---विज्ञापन---

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद कैसे करते हैं अरिजीत सिंह कमाई, जानें कहां से आता है करोड़ों का पैसा?

अरिजीत सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जो लोगों के जहन में बसा हुआ है. वह एक ऐसे बेहतरीन सिंगर है, जो अपनी आवाज से न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी दीवाना बना देते हैं. हालांकि नए साल की शुरुआत होते ही अरिजीत सिंह ने अपने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था. जिसके बाद से लाखों फैंस का दिल टूट गया था. हालांकि सिंगर प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद कहां से और कैसे कमाई करते हैं चलिए जानते हैं.

दरअसल, अरिजीत सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिंगर का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के जियागंज में हुआ था. अपने गानों और खूबसूरत आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले अरिजीत दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके हैं. इतना ही नहीं वह 8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं.

---Advertisement---

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक डायरेक्टर के साथ फिल्म मर्डर 2 से की थी. इस फिल्म में उनका गाना 'फिर मोहब्बत' था, जो कि जबरदस्त हिट हुआ था. अरिजीत सिंह की मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक 414 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. लेकिन उसके बाद भी वह चकाचौंध से दूर जियागंज में अपने छोटे से घर में रहते हैं और वह स्कूटी चलाते हैं. इतना ही नहीं कमाई का एक बड़ा हिस्सा वह गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं.

जानकारी के मुताबिक अरिजीत सालाना 70 करोड़ तक कमाते हैं और वह औसतन हर महीने 6 करोड़ तक कमाई करते हैं. उनकी यह कमाई फिल्मी गानों, रॉयल्टी, लाइव कॉन्सर्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है. बता दें कि जब अरिजीत फिल्मों के लिए गाने गाते थे तो वह एक गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक फीस चार्ज करते थे. हालांकि अब वह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करते तो वह म्यूजिक बैनर्स से कमाते हैं. इतना ही नहीं वह अपने गानों के रॉयल्टी से भी कमाई करते हैं.

---Advertisement---

इतना ही नहीं म्यूजिक कंपोजर मोंटी शर्मा ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में अरिजीत सिंह की इवेंट परफॉर्मेंस को लेकर बताया था कि वह 2 करोड़ तक चार्ज करते हैं. जबकि वह किसी भी लाइव कॉन्सर्ट से 14 करोड़ तक कमाते हैं. साथ ही जानकारी के मुताबिक अरिजीत के शोज के टिकट की कीमतें आमतौर पर 2 हजार से 80 हजार तक होती हैं.

इसके अलावा वह एंडोर्समेंट और ब्रांड कोलेबोरेशन से भी कमाई करते हैं. वह हाल ही में स्पोटीफाई पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार भी बन गए हैं. वहां पर 140 मिलियन से भी ज्यादा उनके फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा उनके पास 8 करोड़ का नवी मुम्बई में आलीशान घर है. वह महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. उनके पास रेंज रोवर और मर्सिडीज भी है.

अरिजीत सिंह जिस तरह से आम जनता का गानों से दिल जीतते हैं, वह अपनी सादगी और दरियादिली के कारण भी लोगों के दिलों में बसे हुए है. सिंगर अपने फैंस के लिए ‘हेशेल’ नाम का एक भोजनालय चलाते हैं. जहां पर हर कोई सिर्फ 40 रुपये में भरपेट खाना खा सकता है. इसके अलावा वह 'तत्त्वमसि फाउंडेशन' के जरिए गरीब बच्‍चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाते हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक अस्पताल भी खोला हुआ है और साथ ही साथ वह म्यूजिक स्कूल भी चलाते हैं.

First published on: Apr 25, 2026 05:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.