---विज्ञापन---

Cannes Film Festival 2026 के शोर के बीच, अंग्रेजों की धरती पर अनुपम खेर ने बढ़ाया भारत का मान, जानिए कैसे?

Anupam Kher: इन दिनों जहां हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं, कान्स के इस शोर में भारतीय दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अंग्रेजों की धरती पर भारत का नाम रोशन किया है. चलिए जानते हैं आखिर कैसे?

अनुपम खेर ने बढ़ाया भारत का मान

दरअसल, इन दिनों जहां फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम है. वहीं, यूनाइटेड किंगडम में यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल जश्न चल रहा है. जहां अनुपम खेर ने भारत का मान बढ़ाया है.

---Advertisement---

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड

यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में अनुपम खेर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फ्लेम अवॉर्ड जीता है. यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'कैलोरी' में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए दिया गया है. इसी के साथ अनुपम खेर के करियर में एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई.

बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

इतना ही नहीं, अनुपम खेर की ये कनाडाई-भारतीय 'कैलोरी' ने इस फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीतकर एक बड़ी सफलता हासिल की. इस फिल्म का डायरेक्शन ईशा मरजारा ने किया है.

---Advertisement---

अनुपम खेर ने जानकारी

इस बात की जानकारी खुद अनुपम खेर ने ​​इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है. उन्होंने फिल्म के पोस्टर समेत कई और तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ उन्होंने एक लंबा और इमोशनल कैप्शन भी दिया.

एक्टर जाहिर की खुशी

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'CALORIE के लिए BEST SUPPORTING ACTOR AWARD! UK Asian Film Festival का बहुत-बहुत शुक्रिया कि उन्होंने मुझे कैनेडियन-इंडियन फिल्म CALORIE के लिए Best Supporting Actor Flame Award 2026 से सम्मानित किया. तारीफ पाना हमेशा एक अद्भुत एहसास होता है, खासकर जब यह भारत के बाहर से और एक इंटरनेशनल फिल्म के लिए मिले.'

First published on: May 14, 2026 06:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.