Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बोनी कपूर की लाडली अंशुला बनीं दुल्हन, मंडप से रोहन संग रोमांटिक पल हुए वायरल, बेटी-दामाद को देख भावुक हुए पिता

---विज्ञापन---

Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. 6 जुलाई को अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. शादी के बाद से ही इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

एक दूजे के हुए अंशुला और रोहन

सबसे ज्यादा चर्चा उस तस्वीर की हो रही है, जिसमें अंशुला और रोहन मंडप में एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं. इस खास पल में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है. वरमाला पहनाते समय दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. तस्वीर में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और प्यार भरे पल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.

---Advertisement---

मंडप से अंशुला और रोहन का रोमांटिक मोमेंट वायरल

इस इमोशनल मोमेंट का एक और खास हिस्सा बोनी कपूर रहे. बेटी की वरमाला सेरेमनी के दौरान वह अंशुला के पीछे खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए. उनके चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी भी साफ दिखाई दी और भावुक होते हुए भी वह मुस्कुराते रहे. पिता के इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू लिया.

वेडिंग लुक में अंशुला कपूर दिखीं बेहद खूबसूरत

अपने वेडिंग लुक में अंशुला कपूर बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने पीच कलर का खूबसूरत लहंगा-चोली पहना था, जिसे हैवी मल्टीलेयर नेकलेस, मांग टीका, झुमके और कंगनों के साथ स्टाइल किया. उनका ब्राइडल लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आया.

---Advertisement---

दूल्हे राजा रोहन ठक्कर भी नहीं दिखे कम

वहीं दूल्हे राजा रोहन ठक्कर भी शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में काफी हैंडसम दिखे. वरमाला के दौरान उन्होंने सिर झुकाकर अंशुला को माला पहनाने का मौका दिया. उनका यह सम्मान भरा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फैंस दे रहे शुभकामनाएं

अंशुला और रोहन की शादी में कपूर परिवार के कई सदस्य और इंडस्ट्री से जुड़े करीबी लोग शामिल हुए. शादी की तस्वीरें और वीडियोज लगातार इंटरनेट पर छाए हुए हैं. फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक, हर कोई इस न्यूलीवेड कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है. सोशल मीडिया पर लोग दोनों की जोड़ी को 'मेड फॉर ईच अदर' बता रहे हैं और उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की दुआ कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 07, 2026 11:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola