Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी सुपरस्टार संग जुड़ा नाम, आज पेट्स के साथ अकेली रहती हैं ये दिग्गज एक्ट्रेस; शादी को लेकर खोले दिल के राज

---विज्ञापन---

बॉलीवुड और टीवी जगत की एक ऐसी मशहूर अभिनेत्री जिन्होंने ताउम्र अकेले रहने का फैसला किया, आज 80 साल की उम्र में अपनी जिंदगी को बेहद बेबाकी और बिंदास अंदाज में जी रही हैं. एक दौर था जब उनका नाम फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार के साथ जुड़ा और दोनों के6 अफेयर की चर्चा हर जुबान पर थी. सुपरस्टार द्वारा शादी का प्रपोजल मिलने के बावजूद उन्होंने उसे ठुकरा दिया और कभी शादी न करने की ठान ली. आज वह अपने बड़े से घर में सिर्फ अपने पेट्स (पालतू जानवरों) के साथ रहती हैं. चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं ये दिग्गज एक्ट्रेस और उन्होंने इस उम्र में शादी के सुझाव पर क्या मजेदार जवाब दिया?

सुपरस्टार राजेश खन्ना संग रहा अफेयर

अंजु महेंद्रू अपने जमाने में बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं. दोनों के प्यार के किस्से पूरी इंडस्ट्री में मशहूर थे और राजेश खन्ना ने उन्हें शादी का ऑफर भी दिया था. हालांकि अंजु ने उस शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और आजीवन कुंवारी रहने का एक बड़ा फैसला लिया, जिस पर उन्हें आज भी गर्व है.

---Advertisement---

मां के जाने के बाद घर में अकेले रहने की शुरुआत

अंजु महेंद्रू ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पूरी जिंदगी अपनी मां के साथ ही रहीं. करीब 4 साल पहले उनकी मां का देहांत हो गया, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब मां साथ थीं, तो काम से घर लौटने पर कोई न कोई इंतजार करने वाला होता था, लेकिन अब वह घर पर अकेली रहती हैं.

अकेलेपन से नहीं लगता डर

अपनी मौजूदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए अंजु ने कहा कि वह घर में अकेले जरूर हैं, लेकिन उनके साथ उनके कई कुत्ते और बिल्लियां रहते हैं. इसके अलावा उनकी बहन, जीजा, बच्चे और दोस्त अक्सर उनसे मिलने आते-जाते रहते हैं. यही वजह है कि उन्हें अकेले रहने में कभी डर नहीं लगता और न ही उन्हें अकेलापन महसूस होता है.

---Advertisement---

80 की उम्र में शादी की सलाह देने वालों को दिया मजेदार जवाब

अंजु ने हंसते हुए बताया कि 80 साल की उम्र होने के बावजूद आज भी कई लोग उन्हें सलाह देते हैं कि बुढ़ापे में साथ (कम्पेनियनशिप) के लिए शादी कर लेनी चाहिए. इस पर बेबाक जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि लोग पागल हैं, क्योंकि इस उम्र में वह जिससे भी शादी करेंगी, वह उनकी उम्र का या उनसे बड़ा होगा, तो क्या वह बैठकर उनके बीपी और डायबिटीज की दवाइयां संभालेंगी.

सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ खुद को रखती हैं बिजी

अंजु महेंद्रू पढ़ी-लिखी होने के साथ-साथ आज की नई टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बखूबी जानती हैं, जिससे वह खुद को बिजी रखती हैं. इंडस्ट्री में उनके कई युवा दोस्त उन्हें प्यार से 'मां' कहकर बुलाते हैं. वह काम न होने पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताती हैं और बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 09:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola