---विज्ञापन---
‘कुत्ते पाल लो, बच्चे मत…’ शादी और परिवार पर ये क्या बोल गईं अमिताभ बच्चन की हीरोइन?
Actress on Marriage and Family: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह उन हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हैं जो फिल्मों में अपने किरदार के अदंर जान भर देती हैं. हाल ही में शेफाली शाह ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को चौंका दिया है. दो बेटों की मां शेफाली ने शादी और बच्चों को लेकर एक ऐसी बात रही जिसकी चर्चा हर हो रही हैं.
शादी, रिश्तों और बच्चों क्या बोलीं एक्ट्रेस?
दरअसल, शेफाली शाह हाल ही में लिली सिंह के टॉक शो में पहुंचीं, जहां उन्होंने बेबाक बातचीत के दौरान शादी, रिश्तों और बच्चों के बारे में खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने यंग लड़कियों को शादी और बच्चे को लेकर एक खास सलाह भी दी.
शादी का आखिरी फैसला
शेफाली शाह ने कहा, 'भगवान के लिए कम उम्र में शादी मत करों, तुम्हें तो यह भी नहीं पता होता कि तुम्हें अपनी कोहनी पसंद है या कुछ और. इसलिए शांत रहो. शादी का आखिरी फैसला लेने से पहले लोगों से मिलो और उन्हें जानो.'
इतनी समझदार बनो…
उन्होंने आगे कहा, 'मैं हमेशा यही कहती हूं, अगर तुम शादी के सिस्टम में विश्वास नहीं करती हो, तो यकीन मानो, इसमें बहुत मेहनत लगती है, प्लीज शादी मत करो. अपने फैसले पीछे हटना ठीक नहीं है. इतनी समझदार बनो कि यह सब समझ सको.'
बच्चे मत पैदा करो...
इसी बीच जब लिली ने बताया कि वह 37 साल की हैं और अभी तक शादी नहीं की हैं, इस पर रिएक्ट करते हुए शेफाली ने कहा, 'क्या मैं कुछ कह सकती हूँ? मुझे बहुत ट्रोल किया जाएगा. बच्चे मत पैदा करो, कुत्ते पाल लो. बस कुत्ते पाल लो.'
बिना शर्त प्यार
शेफाली शाह ने आगे कहा कि कुत्ते ही इंसान की लाइफ में बिना शर्त प्यार का एकमात्र रूप हैं. बता दें कि फिल्म 'वक्त' में शेफाली शाह ने 31 साल बड़े एक्टर अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था.