Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amaal Mallik ने परिवार के चलते झेला नुकसान, कैसे सरनेम के कारण सिंगर के हाथ से निकला काम!

---विज्ञापन---

अमाल मलिक म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने नामों में से एक हैं. वह हाल ही में बिग बॉस 19 में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने एक अलग पहचान हासिल की है. अमाल अक्सर ही अपने काम को लेकर बात करते रहते हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल और सरनेम के कारण हाथ से निकले काम को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल झेलना पड़ा है.

दरअसल, पिंकविला के साथ बात करते हुए अमाल ने बताया कि उनका मलिक सरनेम उनके लिए कई बार मुश्किलें खड़ी करता है. सिंगर ने कहा, "मैं असिस्टेंट के तौर पर जहां भी काम करने जाता था, वहां जैसे ही उन लोगों को पता चलता था कि मेरा सरनेम मलिक है, तो मुझे काम से निकाल देते थे. वो कहते थे कि, "अरे ये तो उस परिवार से है, यह हमारा म्यूजिक बाहर लीक कर सकता है. लोगों के मन में उस टाइम पर ये विचार बन गए थे.'

---Advertisement---

अमाल ने ये भी बताया कि जो भेदभाव वो झेल रहे थे, वैसा ही उनके भाई को भी देखना पड़ा. उन्होंने कहा, "इस चीज ने मेरे और मेरे भाई अरमान मलिक के खिलाफ काम किया है. इंडस्ट्री में इस विरासत के कारण कई गलतफहमियों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा और मेहनती, टैलेंटेड होने के बाद भी नजरअंदाज कर दिया गया.

सिंगर ने ये भी बताया कि 15 से 25 की उम्र के बीच उन्होंने काफी मुश्किल समय देखा. सिंगर ने कहा, "मैंने 15 से 25 साल की उम्र के बीच उन 10 सालों में जो कुछ भी देखा वो शायद लोग जिंदगी के अलग अलग पड़ाव पर देखते हैं. लेकिन मेरे लिए वो सब बहुत अच्छा रहा, क्योंकि जितना भी स्ट्रगल मैंने किया वो सब मेरी लाइफ के शुरुआती दौर में ही मैंने देख ली.

---Advertisement---

इस दौरान अमाल मलिक ने ये भी कहा कि उन्होंने जितना भी स्ट्रगल देखा है, उससे उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी है. शुरुआती संघर्षों के कारण वह अपनी लाइफ में काफी मजबूत बने है.

काम को लेकर बात करें तो उन्होंने असिस्टेंट के तौर पर करियर की शुरुआत की. साथ ही उन्होंने पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के लिए हार्ड डिस्क ढोई. उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन सॉन्ग भी गाए. सिंगर ने 'सोच ना सके', 'बोल दो ना ज़रा', 'सब तेरा', 'कौन तुझे', 'चले आना', 'मैं रहूँ या ना रहूँ', और 'सूरज डूबा है' जैसे गाने गाए.

---Advertisement---
First published on: Feb 02, 2026 03:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola