Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha OTT Release: थिएटर में नहीं चला ‘अल्फा’ का जादू, अब OTT पर होगी एंट्री! जानें कब और कहां देखें फिल्म

Alpha OTT Release: एक्ट्रेस आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' की ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है.

Alpha OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' पिछले महीने 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद इससे की जा रही थी. लेकिन अभी भी फिल्म के पास ओटीटी हिट होने का एक मौका है. दरअसल, हाल ही में आलिया की फिल्म 'अल्फा' के ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है. खबर है कि आलिया और शरवरी की ये स्पाइ थ्रिलर फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए बताते हैं कि आपको ये फिल्म कब और कहां देखने को मिलेगी.  

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'अल्फा'?

दरअसल, एक नई रिपोर्ट के अनुसार, शिव रावेल के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' इसी हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी. इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि ये फिल्म सबसे पहले हिंदी भाषा में स्ट्रीम होगी.

---Advertisement---

ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल जानकारी

हालांकि, अभी तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स या यश राज फिल्म्स की तरफ से फिल्म 'अल्फा' की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर काफी ज्यादा हाईप बनी हुई है.

क्या 28 अगस्त को ओटीटी पर आएगी 'अल्फा'?

123Telugu की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' 28 अगस्त, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 'अल्फा' शुरुआत में सिर्फ हिंदी में उपलब्ध होगी. हालांकि, तेलुगु और तमिल भाषा डब किए गए वर्जन के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

---Advertisement---

क्या है फिल्म की कहानी?

यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में आलिया भट्ट सीता का किरदार निभा रही हैं, स्किल्ड रेल और एयरवेज एजेंट हैं. अल्फा सॉल्जर बनने के लिए ट्रेनिंग लेती हैं. वहीं, शरवरी फिल्म में दुर्गा का किरदार निभा रही हैं, जो एक भारतीय एजेंट है. फिल्म की कहानी कर्नल फतेह सिंह लखावत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार बॉबी देओल निभा रहे हैं.

'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क के अनुसार, फिल्म 'अल्फा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 70.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 99.10 करोड़ रुपये रहा. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस मिक्स रिव्यू मिले थे.  

---Advertisement---
First published on: Aug 24, 2026 02:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola