---विज्ञापन---
‘Alpha’ Cast Fees: क्या आलिया भट्ट हैं सबसे महंगी कलाकार, बॉबी देओल और शरवरी को मिले कितने करोड़?
Alpha cast fees: YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्टअवेटेड फिल्म 'Alpha' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. दमदार एक्शन, हाई-ऑक्टेन विजुअल्स और शानदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म पहले से ही सुर्खियों में थी, लेकिन अब इसकी कास्ट की फीस को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं.
'अल्फा' स्टारकास्ट फीस
'अल्फा' स्टारकास्ट फीस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं. वहीं, बॉबी देओल मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं और अनिल कपूर भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगे. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर इस बड़े प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा फीस किस कलाकार को मिली है?
आलिया भट्ट की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की लीड स्टार आलिया भट्ट को सबसे ज्यादा भुगतान किया गया है. हालांकि, निर्माताओं की ओर से उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये, 25 करोड़ रुपये या फिर 25 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं. इन आंकड़ों की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म की सबसे बड़ी स्टार होने के कारण आलिया को सबसे ज्यादा फीस मिली है.
शरवरी वाघ की फीस
दूसरी ओर, शरवरी वाघ को कथित तौर पर लगभग 3 करोड़ रुपये फीस दिए जाने की चर्चा है. वहीं, विलेन की भूमिका निभा रहे बॉबी देओल और वरिष्ठ अभिनेता अनिल कपूर को करीब 6-6 करोड़ रुपये मिलने की खबरें हैं. हालांकि, ये सभी आंकड़े फिलहाल, केवल रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.
YRF स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म
फिल्म के बजट को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 'Alpha' का बजट करीब 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी और यश राज फिल्म्स के साथ आलिया भट्ट की पहली फिल्म भी है.
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म?
निर्देशक शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब इसे 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
फैंस का एक्साइटमेंट हाई
इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन फिल्म में अपने पॉपुलर किरदार 'कबीर' के रूप में कैमियो कर सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'Alpha' बॉक्स ऑफिस पर YRF स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों की सफलता को आगे बढ़ा पाती है या नहीं.