---विज्ञापन---
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘भविष्य उनका है’, छात्रों की हिम्मत को किया सलाम
Alia Bhatt On Student Protest: जंतर-मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन को पूरे देश से सपोर्ट मिल रहा है, आम से लेकर खास तक हर कोई स्टूडेंट्स के साथ खड़ा नजर आ रहा है, शबाना आजमी, अनुपम खेर, सलमान खान जैसे बड़े सितारों ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया. अब इस कड़ी में आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है, उन्होंने पोस्ट शेयर कर छात्रों का सपोर्ट किया.
आलिया का सोशल मीडिया पोस्ट
आलिया भट्ट ने देश में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक भावुक पोस्ट के जरिए उन्होंने स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया और उनकी हिम्मत की तारीफ की. एक्ट्रेस का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस भी उनकी बातों पर अपनी राय दे रहे हैं.
आलिया भट्ट का स्टूडेंट्स को सपोर्ट
आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने उनका दिल तोड़ा, लेकिन छात्रों की हिम्मत और एकजुटता ने उन्हें फिर से उम्मीद दी है. उन्होंने कहा कि हर छात्र के पीछे सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरा परिवार, कई सपने और अनगिनत त्याग जुड़े होते हैं.
सपोर्ट में शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि जो छात्र आज अपनी बात रखने के लिए डटे हुए हैं, वे केवल अपनी आवाज नहीं उठा रहे, बल्कि उन सभी लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचाने के लिए मेहनत और संघर्ष किया है. साथ ही वे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर रास्ता तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं.
पोस्ट में लिखी ये बात
आलिया ने छात्रों की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी हिम्मत उन्हें विनम्र बनाती है. उन्होंने लिखा कि छात्रों का इरादा समाज के सामने एक ऐसा आईना है, जो हम सभी से सवाल करता है कि क्या हम सच में उन लोगों की बात सुन रहे हैं जो आने वाले समय में इस देश का भविष्य तय करेंगे.
साफ शब्दों में स्टूडेंट्स को लेकर बोलीं एक्ट्रेस
अपने पोस्ट के आखिर में आलिया ने साफ शब्दों में लिखा, 'स्टूडेंट्स के लिए, स्टूडेंट्स द्वारा, भविष्य उनका है. जय हिंद.' इसी मैसेज के साथ उन्होंने युवाओं के प्रति अपना समर्थन और भरोसा जताया.
आलिया के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
आलिया भट्ट का यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है जब स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर देशभर में बहस जारी है. कई कलाकार और सार्वजनिक हस्तियां भी इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं. अब आलिया के रिएक्शन ने भी इस चर्चा को नई दिशा दे दी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.