---विज्ञापन---
मेरा बाप भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता… ‘अल्फा’ की ट्रोलिंग पर फूटा आलिया भट्ट का गुस्सा? जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
Alia Bhatt Viral Story: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले, इसी बीच इंटरनेट पर एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि आलिया ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. हालांकि, अब इस वायरल पोस्ट की सच्चाई सामने आ गई है.
वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में लिखा था कि जो लोग उनकी फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं, वे उनकी सफलता से जलते हैं. पोस्ट में करण जौहर का भी जिक्र था और यहां तक लिखा गया था कि 'मेरा बाप भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता.' इस स्क्रीनशॉट के वायरल होते ही कई लोगों ने इसे आलिया भट्ट की असली इंस्टाग्राम स्टोरी मान लिया और अभिनेत्री को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे.
क्या कहती है रिपोर्ट्स?
लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दावा पूरी तरह गलत है. 'द फ्री प्रेस जर्नल' समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स में साफ किया गया है कि आलिया भट्ट ने ऐसी कोई इंस्टाग्राम स्टोरी कभी पोस्ट ही नहीं की. यानी जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह फर्जी है. कुछ समय पहले भी कई बड़े सितारों के नाम पर इस तरह के फेक पोस्ट वायरल हो चुके हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई थी.
वर्क फ्रंट पर आलिया भट्ट
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस अब सोहम शाह की चर्चित फिल्म 'तुंबाड 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं. हाल ही में सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उनका फिल्म में स्वागत किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. 'तुंबाड 2' में आपका स्वागत है आलिया भट्ट.'
'लव एंड वॉर' की शूटिंग में हैं व्यस्त
इसके अलावा आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
झूठी निकली वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई
फिलहाल, वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लग चुका है. ऐसे मामलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी पोस्ट पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करना जरूरी है, क्योंकि कई बार फर्जी स्क्रीनशॉट भी तेजी से वायरल होकर लोगों को गुमराह कर देते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.