---विज्ञापन---

अपने किरदार को चमकाने के लिए सारी हदें पार कर बैठे ये सितारे, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी हुए हक्के-बक्के

बॉलीवुड में किरदार को पर्दे पर जिंदा दिखाना आसान नहीं होता. कई बार कलाकारों को अपने लुक, शरीर और यहां तक कि अपनी पहचान तक बदलनी पड़ती है. यही वजह है, कि कुछ स्टार्स अपने रोल के लिए ऐसी मेहनत करते हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह जाते हैं.

प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार ने डबल रोल निभाया है. जहां अर्जुन आचार्य का मुख्य किरदार निभाने के साथ-साथ वो फिल्म में माधव नाम के किरदार में भी नजर आ रहे हैं, ये लुक उनका खूब चर्चा में है, जिसमें वो अलग ही अवतार में दिख रहे है, जो 'माधव' का रोल है, वो 'वधूसुर' की राक्षसी शक्तियों के वश में होते हैं, और चमगादड़ के रूप में पर्दे पर आकर दर्शकों को हैरान कर गए.

---Advertisement---

इसके अलावा उनकी फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 2.0 में एकदम अलग अंदाज अपनाया था. फिल्म में उनका लुक और बॉडी लैंग्वेज दोनों ही काफी बदले हुए नजर आए.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फिल्म 'पा' (Paa) में एक ऐसे बच्चे का किरदार निभाया था, जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा होता है, इस रोल के लिए उन्हें घंटों प्रोस्थेटिक मेकअप में रहना पड़ता था. उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन इतना दमदार था, कि लोग उन्हें पहचान तक नहीं पाए, और जब लोगों को पता चला कि ये अमिताभ बच्चन है, तो लोगों के होश उड़ गए.

---Advertisement---

वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का 'छपाक' (Chhapaak) में किया गया ट्रांसफॉर्मेशन भी काफी चर्चित रहा. एसिड अटैक सर्वाइवर के किरदार के लिए उन्होंने ना सिर्फ अपने लुक को बदला, बल्कि उस दर्द और संघर्ष को भी बखूबी पर्दे पर उतारा.

साउथ और बॉलीवुड दोनों में अपनी पहचान बना चुके कमल हासन (Kamal Haasan) अपने हर रोल के लिए जाने जाते हैं. 'कल्कि 2898 AD' (Kalki 2898 AD) में उनका बदला हुआ अंदाज़ एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने में सफल रहा.

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने फिल्म 'राबता' (Raabta) में एक उम्रदराज शख्स का किरदार निभाने के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया था. उनका ये लुक इतना अलग था, कि पहचान पाना मुश्किल हो गया.

इसी कड़ी में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 'कपूर एंड संस' (Kapoor & Sons) में 90 साल के बुजुर्ग का रोल निभाया. भारी-भरकम मेकअप और शानदार एक्टिंग ने उनके किरदार को यादगार बना दिया.

इन सभी सितारों की मेहनत ये साबित करती है, कि सिनेमा सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि समर्पण और कड़ी मेहनत का खेल है. यही वजह है, कि जब ये कलाकार पर्दे पर आते हैं, तो उनका हर किरदार दर्शकों के दिल में बस जाता है.

First published on: Apr 29, 2026 11:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.