---विज्ञापन---
अभिषेक-आराध्या संग न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहीं ऐश्वर्या राय, वायरल फोटो में बदला लुक देख उठे उम्र पर सवाल
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं. हाल ही में कपल न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने के लिए बेटी आराध्या के साथ पहुंचे हैं. जिसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों ही न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं.
न्यूयॉर्क में दिखे ऐश्वर्या और अभिषेक
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की न्यूयॉर्क की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें कपल एक फैन के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान ऐश्वर्या ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक लगाई है और बालों को हल्के कर्ल किए हुए है. साथ ही उन्होंने सनग्लासेस सिर पर लगाए हैं. वहीं, अभिषेक व्हाइट एंड रेड टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक कैप लगाई हुई हैं.
लोगों ने ऐश्वर्या की बढ़ती उम्र पर किए कमेंट्स
ऐश्वर्या की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि लोग उनके चेहरे पर झलक रही उम्र को लेकर बात कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि उनके चेहरे से अब उनकी एज का साफ तौर पर पता चल रह रहा है. हालांकि कई लोग ऐश्वर्या की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "सोशल मीडिया पर उनके तलाक की झूठी अफवाहें फैली थीं, जिनसे ऐसा लग रहा था कि उनकी इमेज खराब करने की कोई सोची-समझी कोशिश की जा रही है. ऐसे में उन्हें फिर से साथ देखकर अच्छा लगा." वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, "बहुत खूबसूरत लग रही हैं."एक ने लिखा- ऐश्वर्या बढ़ती उम्र में भी दमक रही हैं." एक ने कहा- "पारो की सादगी वही है, लेकिन उम्र पता चल रही."
किंग की शूटिंग रुकी
बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक उस दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे हैं, क्योंकि एक्टर की फिल्म किंग की शूटिंग रुकी हुई है. अभिषेक ने आखिरी बार किंग की टीम के साथ केपटाउन में कुछ एक्शन सीन की शूटिंग की थी. वहां शाहरुख खान को दीपिका के साथ रोमांटिक सीन और गाने की शूटिंग करते हुए देखा गया था. वहीं, शाहरुख खान भी अपने परिवार पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं.
ऐश्वर्या राय फिल्म
ऐश्वर्या राय के काम को लेकर बात करें तो वो आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नजर आईं थी. हालांकि इसके बाद वह किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं.
अभिषेक बच्चन अपकमिंग फिल्म
वहीं, अभिषेक शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जो कि 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा अभिषेक सतरंग में नजर आएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.