---विज्ञापन---

सालों की मेहनत के बाद बने स्टार, फिर बेटी के कमेंट ने तोड़ा एक्टर का आत्मविश्वास, बोले- वो हमेशा मेरी…

Actor's Confidence Down After Daughter Comment: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. नवाजुद्दीन के स्टार बनने का सफर और संघर्ष बॉलीवुड की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में एक है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी के एक कमेंट ने उनका आत्मविश्वास तोड़ दिया? चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी 16 साल की बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनके और शोरा सिद्दीकी के बीच रिश्ता काफी दोस्ताना है.

---Advertisement---

इसके साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि शोरा ही उनकी सबसे बड़ी आलोचक हैं, जो उन्हें जमीन से जोड़े रखती हैं. इंटरव्यू में नवाज ने बताया कि शोरा अक्सर उनके डांस की बुराई करती है.

इस इंटरव्यू में नवाज ने बताया कि शोरा अक्सर उनके डांस को क्रिटिसाइज करती हैं, जिसकी वजह से आखिर में डांस फ्लोर पर जाने को लेकर उनका आत्मविश्वास कम हो गया है.

---Advertisement---

उन्होंने आगे कहा, 'शौरा मुझसे डांस न करने के लिए कहती है. मैं एक खराब डांसर हूं. उसने मेरा आत्मविश्वास तोड़ दिया है. अब मुझे डांस करने का बिल्कुल भी आत्मविश्वास नहीं है. मैं फिर से कोशिश करूंगा. हर चीज का परफेक्ट होना जरूरी नहीं है, कुछ लोग बस मजे करना चाहते हैं.'

इसी बीच जब नवाज से पूछा गया कि क्या उनकी 16 बेटी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की प्लानिंग कर रही हैं, इसके जवाब में नवाज ने कहा, 'वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेगी, फिर हम देखेंगे. हालांकि, उसे एक्टिंग का बहुत शौक है.'

नवाज ने आगे बताया कि शोरा ने उनकी कुछ ही फिल्में देखी हैं, लेकिन उन्हें उनके 'खराब' डांस से दिक्कत है. नवाजुद्दीन ने कहा, 'सभी बेटियां अपने पिता से खुलकर बात करती हैं. उन्होंने मेरी ज़्यादा फिल्में नहीं देखी हैं. हो सकता है उन्होंने चुपके से 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देखी हो.'

First published on: Apr 27, 2026 03:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.