---विज्ञापन---

‘खलनायक’ के बाद अब 27 साल पुरानी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बनेगा सीक्वल, डायरेक्टर ने दी गुडन्यूज

this Blockbuster Film Sequel on Floor: बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का दौर चल पड़ा है. फिल्म 'धुरंधर' की सीक्वल के ब्लॉकबस्टर होने के बाद हाल ही में संजय दत्त की 33 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल की घोषणा की गई. इस बीच फेमस फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपनी 27 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को कन्फर्म कर दिया है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर सुभाष घई से सवाल पूछा गया कि क्या आज के समय में 'ताल 2' बन सकती है? इस सवाल के जवाब में सुभाष घई ने जो कहा, उसने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी.

---Advertisement---

एचटी सिटी के अनुसार, 81 साल के सुभाष घई ने खुद कन्फर्म किया है. ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की साल 1999 में आई सुपरहिट फिल्म 'ताल' के सीक्वल की तैयारी पूरी हो चुकी है.

इसके साथ ही सुभाष ने ये भी कहा कि 'ताल 2' की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है. एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में सुभाष ने कहा, 'मैंने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें एक सवाल है, और दर्शक इसका जवाब देंगे.'

---Advertisement---

सुभाष ने आगे कहा, 'मुझे पिछले 15 सालों से इस सवाल का सामना करना पड़ रहा है, आप 'ताल' दोबारा कब बनाने जा रहे हैं?' उस ताल की जो एनर्जी है, कितनी पावरफुल है कि आज के जेन-जी भी मुझे बोल रहे हैं ताल बनाइये.'

सुभाष ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'ताल का विषय जितना आसान लगता है, हकीकत में उतना ही कठिन है. उसकी पूरी स्क्रिप्ट हम लगभग पूरा कर चुके हैं, और अभी हम सोच रहे हैं ये सही समय है, शायद हमें इसे बनाना चाहिए. इसे बनाने के लिए पवित्रता बहुत जरूरी है.'

बता दें कि सुभाष ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'शांति या जुनून? ब्रह्मांडीय या दिखावटी? आंतरिक या बाहरी? यही है 'ताल' की कहानी – एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने की मैंने हिम्मत की. बिना किसी खलनायक के, बिना किसी इंटिमेट सीन के, बिना किसी वॉयलेंस के, यह कहानी आज भी GenZ और Alpha पीढ़ी को पसंद आ रही है और यादगार बन गई है. क्या हम 'ताल 2' बना सकते हैं? आज यही सवाल मेरे मन में है.'

First published on: Apr 26, 2026 01:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.