Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

असम के विनाशकारी बाढ़ में फंसी इस एक्टर की भतीजी, बोले-‘उनके घर पानी में…’

---विज्ञापन---

Adil Hussain Niece Trapped Assam Floods: इस समय पूरा बॉलीवुड असम में आए विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर आदिल हुसैन ने एक बड़ा खुलासा किया है. आदिल हुसैन ने बताया कि इस समय उनकी भतीजी समेत उनके परिवार के कई सदस्य असम के विनाशकारी बाढ़ में फंसे हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने असम में आई बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर गुस्सा और निराशा जाहिर की है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बचपन से ही मैं...

एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में आदिल हुसैन ने बताया कि उनका जन्म असम में हुआ और यहीं वो पले-बढ़े भी. असम में आई विनाशकारी बाढ़ पर बात करते हुए आदिल ने कहा, 'बचपन से ही मैं यहां हर साल विनाशकारी बाढ़ देखता आया हूं और इस साल तो स्थिति और भी बदतर है. मैं बहुत निराश, गुस्सा, दुखी और हताश हूं.'

---Advertisement---

उनकी तकलीफों को कम...

आदिल हुसैन ने कहा, 'बाढ़ एक लगातार आने वाली परेशानी है और जब से मैं असम में पला-बढ़ा हूं, तब से अधिकारी इस स्थिति को संभालने में असमर्थ रहे हैं. अनप्लान सेटलमेंट की गई हैं, दलदली जमीनें उद्योगों से भर गई हैं और पेड़ काट दिए गए हैं. इस समस्या के समाधान के लिए कोई जांच नहीं की गई है ताकि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद की जा सके और उनकी तकलीफों को कम किया जा सके.'

मेरी भतीजियां...

आदिल हुसैन ने आगे बताया कि वो बाढ़ में फंसे अपने परिवार की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. आदिल ने कहा, 'ऊपरी असम के शिवसागर में मेरी बहन की बेटियां, मेरी भतीजियां और उनके पतियों के घर पानी में डूबे हुए हैं. मैं उनकी मदद करने का रास्ता खोजने की कोशिश कर रहा हूं,, लेकिन स्थिति बेहद भयावह है.'

---Advertisement---

बाढ़ की समस्या का समाधान...

इस दौरान एक्टर ने सरकार की व्यवस्था पर भी सवाल किए हैं. उन्होंने कहा, 'इंडियन साइंटिस्ट चांद पर उपग्रह भेज रहे हैं, और कई देशों ने बाढ़ की समस्या का समाधान कर लिया है. मुझे समझ नहीं आता कि एक के बाद एक सरकारें एक्सपर्ट की एक समिति का गठन क्यों नहीं कर पा रही हैं, जो मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकें.'  

First published on: Jul 27, 2026 08:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola