---विज्ञापन---
इस एडल्ट सीरीज में काम करने के लिए इस एक्ट्रेस ने मांगी ‘भीख’, बोलीं- मैं बहुत बड़ी फैन हूं…
Actress Begged For Adult Series Audition: नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर सीरीज में से एक 'लस्ट स्टोरीज' की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. जल्द ही इस एडल्ट सीरीज का तीसरा सीजन भी आने वाला है, जिसमें एक बार फिर से नई स्टार कास्ट एक नई कहानी लेकर आएगी. 'लस्ट स्टोरीज 3' में एक्ट्रेस राधिका मदान एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसके ऑडिशन के लिए उन्होंने 'भीख' मांगी थी. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
ऐसे ही नहीं मिला ये रोल...
हाल ही में एक्ट्रेस राधिका मदान ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि 'लस्ट स्टोरीज 3' में उन्हें ये अहम किरदार ऐसे ही नहीं मिला, उन्होंने इस रोल को पाने के लिए काफी मेहनत और मिन्नतें ही की हैं.
गुहार लगाई और...
राधिका मदान ने कहा, 'मैं शकुन बत्रा के काम की बहुत बड़ी फैन रही हूं, और जब मुझे इस सीरीज के बारे में पता चला, तो मैंने 'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए ऑडिशन देने की गुहार लगाई और भीख मांगी. आखिर में भगवान की कृपा से मुझे ये रोल मिल गया.'
नहीं कर सकती...
राधिका मदान ने आगे अपनी एक्टिंग स्किल पर बात करते हुए कहा, 'मैं एवरेज लेवल की परफॉर्मेंस नहीं कर सकती. हर एक किरदार के लिए बहुत से लोग लाइन में होते हैं. इसलिए अगर मैं एवरेज लेवल की परफॉर्मेंस करती हूं, तो कोई ऐसा नहीं होगा जो कहे कि 'कोई बात नहीं, यह करो या वह करो, हम तुम्हें कुछ और दे देंगे.'
काम करो या मरो...
राधिका मदान ने आगे ये भी कहा, 'मेरे लिए हर एक फिल्म में काम करो या मरो वाली स्थिति होगी है. अगर मुझे जिंदा रहना है, तो मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, वरना मैं नहीं रह सकती.'
मुझ में अहंकार नहीं...
राधिका ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'मैंने लंबी कतारों में खड़े होकर कड़ी मेहनत की है। आज भी, हालांकि मुझे चुनने के लिए प्रोजेक्ट मिलते हैं, लेकिन अगर कोई ऐसा प्रोजेक्ट है जिसके लिए लोग मेरे बारे में नहीं सोच रहे हैं, तो मैं ऑडिशन के लिए गुहार लगाती हूं और मुझे इसमें कोई हिचक नहीं है और अहंकार नहीं है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.