---विज्ञापन---
Gauri Spratt Net Worth: आखिर कितनी अमीर हैं आमिर खान की होने वाली पत्नी? यहां जाने गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वह अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं. आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर मीडिया से बातचीत भी की थी. आइए जानते हैं गौरी स्प्रैट और उनकी नेटवर्थ के बारे में.
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट 47 वर्ष की हैं और उनका एक सात साल का बेटा है. वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम रॉबर्ट स्प्रैट और मां का नाम रीता स्प्रैट है, जो पंजाबी-आयरिश मूल की हैं. गौरी एक सैलून चेन चलाती हैं और इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी हुई हैं.
कितनी है गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ?
अगर गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ की बात करें, तो वह संपत्ति के मामले में आमिर खान से काफी पीछे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 24 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उन्होंने लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की शिक्षा हासिल की है. वह एक एंटरप्रेन्योर और फैशन स्टाइलिस्ट हैं. साथ ही, वह BBlunt (बीब्लंट) की डायरेक्टर और पार्टनर भी हैं.
आमिर खान की नेटवर्थ
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान की कुल संपत्ति करीब 1,862 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं. इसके अलावा, विज्ञापनों के लिए भी वह 10 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. आमिर अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं, जिसके तहत वह कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं.
गौरी स्प्रैट संग तीसरी बार शादी करेंगे आमिर
बता दें कि आमिर खान ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी शादी को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से बेहद सादगी से शादी करेंगे. इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर ने गौरी स्प्रैट का मीडिया से परिचय कराया था. इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया.
दो बार हो चुका है आमिर का तलाक
गौरी स्प्रैट के साथ यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी. इससे पहले उन्होंने किरण राव से शादी की थी, लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया. इससे पहले उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो लव मैरिज थी. हालांकि, कुछ वर्षों बाद दोनों अलग हो गए. रीना दत्ता से आमिर के दो बच्चे हैं, जबकि किरण राव से उनका एक बेटा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.