---विज्ञापन---
आमिर खान ने गौरी को पहनाई 40 असली हीरों वाली अंगूठी, जिसे बनाने में लगे 131 कारीगर और 256 घंटे
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान की वेडिंग इन दिनों देश भर में जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है. तड़क-भड़क और शो-ऑफ से दूर बांद्रा स्थित अपने घर पर बेहद निजी अंदाज में शादी के बंधन में बंधे इस कपल की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस शादी में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा आमिर द्वारा अपनी नई नवेली दुल्हन गौरी को पहनाई गई एक बेहद अनमोल और ऐतिहासिक अंगूठी ने. इस खास गहने को तैयार करने में जितने घंटे का समय और जितने कारीगरों की मेहनत लगी है, वह आंकड़ा आपको हैरान कर देगा. आइए जानते हैं इस शाही वेडिंग रिंग की पूरी कहानी...
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने बांद्रा में रचाई शादी
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) हाल ही में 5 जुलाई 2026 को एक-दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं. इस कपल ने किसी बड़े होटल के बजाय बांद्रा स्थित घर पर ही बेहद सादगी से शादी करने का फैसला किया. इस प्राइवेट सेरेमनी में केवल उनके करीबी परिवार के लोग और बेहद खास दोस्त ही शामिल हुए थे. इस शादी में किसी भी तरह के पब्लिक शो-ऑफ से दूरी बनाई गई थी, लेकिन आमिर ने अपनी पत्नी को जो अंगूठी पहनाई, उसने लाइमलाइट चुरा ली.
मेडागास्कर के दुर्लभ रूबी से सजी है यह खास अंगूठी
गौरी स्प्रैट की इस खूबसूरत वेडिंग रिंग को मशहूर ज्वेलरी ब्रांड 'क्वीन' ('QWEEN') द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. इस शाही लुक वाली अंगूठी के केंद्र में मेडागास्कर का एक बेहद दुर्लभ कैबोकॉन-कट नेचुरल रूबी (लाल रत्न) लगाया गया है. यह पत्थर अपनी चिकनी, गुंबद जैसी बनावट और गहरे ऑक्सब्लड रंग के लिए जाना जाता है. कैबोकॉन पॉलिश की वजह से इस रूबी का गहरा रंग एक जगह इकट्ठा होकर बेहद चमकदार और अंदर से आती हुई सी रोशनी बिखेरता है.
सोने के ताज जैसी बनावट से दिया गया है रॉयल लुक
इस लाजवाब अंगूठी की सबसे बड़ी खासियत इसकी खास सेटिंग और बनावट है. रूबी को केवल एक साधारण बैंड पर फिट नहीं किया गया है, बल्कि इसे सोने के एक खूबसूरत ताज जैसी गैलरी के ऊपर स्थापित किया गया है. रत्न के चारों ओर सोने की एक बारीक स्कैलप्ड लेयर बनाई गई है, जिसे मिलग्रेन बीडिंग तकनीक से सजाया गया है. हाथ से की जाने वाली यह कलाकारी अक्सर पुराने खानदानी और राज्याभिषेक के गहनों में ही देखने को मिलती है. इस अंगूठी को 'बॉम्बे सिगनेट' (Bombe Signet) स्टाइल में तैयार किया गया है, जो काफी वजनदार और बोल्ड लुक देती है.
131 कारीगरों ने 256 घंटे की मेहनत से किया तैयार
इस शाही अंगूठी को तैयार करने का सफर बेहद अनोखा रहा है. ज्वेलरी ब्रांड के मुताबिक, मेडागास्कर के इस खास क्वालिटी वाले रूबी को ढूंढने में ही मेकर्स को तीन महीने से अधिक का लंबा समय लग गया था, क्योंकि दुनिया भर में केवल 0.1 प्रतिशत रूबी ही इस हाई क्ववालिटी के पाए जाते हैं. इस अंगूठी की डिजाइनिंग से लेकर इसकी फिनिशिंग तक के काम में कुल 256 घंटे से अधिक की बारीक कारीगरी लगी है, जिसे 131 कुशल और अनुभवी कारीगरों ने मिलकर अपने हाथों से पूरा किया है.
भावनाओं और अपनेपन से सजी आमिर की नई शुरुआत
आमिर खान और गौरी की इस शादी में दिखावे की जगह असली भावनाएं और अपनापन सबसे अहम था, जिसकी झलक उनकी वेडिंग रिंग में भी साफ देखने को मिलती है. इस अंगूठी को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह पीढ़ियों से चली आ रही कोई बेहद कीमती राजसी विरासत हो. फिलहाल सोशल मीडिया पर आमिर खान के इस खास तोहफे और दोनों की शादी की जमकर तारीफ हो रही है और फैंस इस न्यूली वेड कपल को उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.