Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद फैमिली हाउस में शिफ्ट होंगे आमिर खान, एक्स वाइफ किरण राव भी रहेंगी साथ

---विज्ञापन---

आमिर खान ने हाल ही में 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है. कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए और लोगों ने उन्हें खूब बधाइयां भी दीं. अब, 5 जुलाई को शादी के बाद यह सवाल उठ रहा है कि दोनों साथ में कहां शिफ्ट होंगे.

आमिर खान का पुराना घर हुआ फिर से तैयार

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी और आमिर शादी के बाद अपने पुराने फैमिली हाउस मरीना अपार्टमेंट्स में शिफ्ट होंगे. इस फैमिली हाउस का निर्माण काफी समय से चल रहा था. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए आमिर खान ने पहले ही करीब 100 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे. निर्माण कार्य पूरा होने तक आमिर अपने परिवार के साथ पाली हिल स्थित अपार्टमेंट में रह रहे थे और इसी घर में उन्होंने अपनी तीसरी शादी की.

---Advertisement---

शादी के बाद गौरी संग फैमिली हाउस में शिफ्ट होंगे आमिर

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर अपनी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट और उनके बेटे के साथ इसी फैमिली हाउस में शिफ्ट होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर ने इस बिल्डिंग में तीन फ्लोर अपने नाम किए हैं. इनमें से एक फ्लोर पारिवारिक समारोह और फैमिली गैदरिंग के लिए होगा, जबकि बाकी दो फ्लोर पर वह अपने परिवार के साथ रहेंगे.

किरण राव भी रहेंगी साथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद भी रहेंगे. इसके अलावा आमिर खान की मां जीनत हुसैन, बहन निखत और फरहत दत्ता भी यहीं रहेंगी. बताया जा रहा है कि एक्टर जल्द ही इस नए घर में शिफ्ट होंगे.

---Advertisement---

शादी से पहले आमिर ने गौरी को किया डेट

बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से परिचित कराया था. इसके बाद करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 5 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज की. इस दौरान परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे.

आमिर का हो चुका है दो बार तलाक

आमिर खान ने इससे पहले किरण राव से शादी की थी, लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से लव मैरिज की थी. आमिर की पहली शादी से दो बच्चे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 11, 2026 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola