---विज्ञापन---
पापा आमिर खान से दो कदम आगे निकली बेटी इरा खान, NEET विवाद पर बोलीं- ‘मैं खबरें…’
Ira Khan Reacts on NEET Pepar Leak: बॉलीवुड के कई सितारों ने NEET पेपर लीक विवाद पर छात्रों के प्रदर्शन को खुलकर सपोर्ट किया है, जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, आयशा खान, शबाना आजमी, प्रकाश राज, करीना कपूर, आलिया भट्ट, नेहा कक्कड़ और अनुपम खेर जैसे फिल्मी स्टार्स का नाम शामिल है. हालांकि, कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इस मामले से किनारा कर लिया है. अब इस मामले पर आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, जहां उन्होंने कहा कि वो इस विषय पर कुछ नहीं बोल सकती हैं. चलिए जानते हैं कि ईरा ने क्या कुछ कहा है.
मेंटल हेल्थ को सपोर्ट...
आमिर खान की बेटी इरा खान ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, 'यह सच है कि मैं मेंटल हेल्थ को सपोर्ट करती हूं. जब भी मैं इन सब्जेक्ट पर बोलती हूं, तो मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं. मैंने कुछ बातों पर बोलने और अपनी राय व्यक्त करने का फैसला लिया है.'
मैं खबरें नहीं देखती...
इरा खान ने आगे कहा, 'मैं हर खबर के साथ करती हूं. मैं आमतौर पर खबरें नहीं देखती, एक्सप्लोर पेज पर नहीं जाती, और मैंने हिंसा या विरोध प्रदर्शन के कोई वीडियो नहीं देखे हैं. मुझे पता है कि ये सब हो रहा है और क्या हो रहा है. लेकिन मैं खुद को इमोशनली इम्पेक्ट नहीं होने देती क्योंकि इससे मुझे बहुत परेशानी होती है.'
खुद को बहुत कमजोर महसूस...
इरा खान ने आगे कहा, 'मैं परेशान हो जाती हूं और खुद को बहुत कमजोर महसूस करने लगती हूं… मैं अपनी ऊर्जा और ध्यान इस बात पर लगाती हूं कि कोई व्यक्ति किसी भी व्यवस्था से बाहर या किसी भी व्यवस्था की परवाह किए बिना, अपनी क्षमता के अनुसार सबसे अच्छे तरीके से कैसे आगे बढ़े. मैं यह नहीं कह रही कि यह सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन मैं यही करती हूं.'
मेरी चचेरी बहन...
इरा खान ने आगे कहा, 'मैं खबरें नहीं देखती और सोशल मीडिया भी नहीं देखती. इसलिए इस बारे में मेरी कोई भावना नहीं है. मुझे एक वीडियो भेजा गया और बताया गया कि मेरी चचेरी बहन उसमें है और उसे एक विरोध प्रदर्शन में हिरासत में लिया जा सकता है; यह सुनकर मैं घबरा गई. जैसे ही मुझे पता चला कि वह सुरक्षित है, मैं काम पर वापस चली गई… मैंने कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मेरे कुछ कहने से कोई फर्क पड़ेगा.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.