Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan ने खुद बताया कैसे होगी तीसरी शादी, 5 जुलाई को Gauri Spratt संग लेंगे सात जन्मों की कसमें

---विज्ञापन---

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. एक्टर ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी करेंगे. उन्होंने अपनी शादी की तारीख की जानकारी शेयर करते हुए यह भी बताया कि समारोह किस तरह और कहां आयोजित होगा.

कैसे होगी आमिर खान की शादी

दरअसल, गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की. शादी की तैयारियों के बीच उन्होंने कहा, "5 जुलाई हमारे लिए बहुत खास दिन है." इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई शुरुआत के लिए सभी से शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी मांगा.

---Advertisement---

घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज

आमिर ने बताया कि शादी उनके घर पर आयोजित होगी, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. वह गौरी स्प्रैट के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में साधारण रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे.

किरण राव से आमिर ने की थी दूसरी शादी

बता दें कि यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी. इससे पहले उन्होंने जानी-मानी निर्देशक किरण राव से शादी की थी. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है. हालांकि, साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था.

---Advertisement---

रीना दत्ता से आमिर ने की थी लव मैरिज

किरण राव से पहले आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से लव मैरिज की थी. करीब 16 साल बाद, साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं—बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पब्लिकली कंफर्म किया था. इसके बाद से दोनों को कई पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है. गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और एक सैलून चेन चलाती हैं. फिलहाल वह आमिर खान प्रोडक्शंस से भी जुड़ी हुई हैं. गौरी के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं. वह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं. गौरी का एक सात साल का बेटा भी है.

---Advertisement---
First published on: Jul 03, 2026 01:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola