---विज्ञापन---
सोनम वांगचुक पर नहीं बनी ‘3 इडियट्स’? आमिर खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इंडियट्स' के मुख्य किरदार 'रैंचो' को लेकर सालों से चले आ रहे एक बहुत बड़े दावे पर असली सच सामने आ गया है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले आमिर खान ने एक इंटरनेशनल इवेंट के दौरान इस राज से पर्दा उठाया है. सालों से दर्शक और सोनम वांगचुक को इस कालजयी किरदार की असली प्रेरणा मानते हैं, लेकिन आमिर खान ने उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. एक्टर के इस सनसनीखेज खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
रैंचो किरदार पर बड़ी सफाई
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) के सबसे लोकप्रिय किरदार 'रैंचो' (Rancho) को लेकर सालों से चल रहे भ्रम को पूरी तरह दूर कर दिया है. लंदन में आयोजित एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान आमिर खान ने स्पष्ट किया कि उनका यह किरदार लद्दाख के मशहूर एक्टिविस्ट और एजुकेटर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से प्रेरित नहीं था. उन्होंने इसे सोशल मीडिया और लोगों के बीच फैली एक बड़ी गलतफहमी बताया है.
लेखक भी थे पूरी तरह अनजान
आमिर खान ने खुलासा किया कि जब वे इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि न तो फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) और न ही लेखक अभिजात जोशी (Abhijat Joshi) को उनके बारे में कुछ पता था. आमिर के मुताबिक हाल ही में फिल्म में 'चतुर' का रोल करने वाले एक्टर ओमी वैद्य (Omi Vaidya) के एक वीडियो के बाद यह गलतफहमी और ज्यादा फैल गई थी.
सोनम वांगचुक के महान काम का सम्मान
आमिर खान ने यह भी साफ किया कि सोनम वांगचुक समाज के लिए जो भी कार्य कर रहे हैं, वह बेहद सराहनीय और महान है. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक और उनके शानदार काम की इज्जत करने के लिए यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि उनके जीवन या व्यक्तित्व को फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) के किसी काल्पनिक किरदार के साथ जोड़कर ही देखा जाए. वे अपने आप में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति हैं.
अनशन खत्म करने की भावुक अपील
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिससे उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. उनकी सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए आमिर खान ने कहा कि हम सभी उनकी जिंदगी और स्वास्थ्य को लेकर काफी डरे हुए हैं. आमिर ने उम्मीद जताई कि सरकार के साथ सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा और उन्होंने सोनम से अपना अनशन खत्म करने की भावुक गुजारिश भी की.
चतुर फेम ओमी ने किया था सपोर्ट
आमिर खान से पहले फिल्म में चतुर का यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य (Omi Vaidya) ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सोनम वांगचुक का पुरजोर समर्थन किया था. ओमी वैद्य ने कहा था कि वे सोनम वांगचुक जैसे देश के एक महान नायक को इस तरह अनशन के दौरान मरते हुए नहीं देख सकते. इस गंभीर मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य बड़े सितारे भी लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.