---विज्ञापन---
2026 में जनवरी से लेकर जून तक…इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
साल 2026 के करीब छह महीने बीत चुके हैं और इस दौरान सिनेमाघरों में कई बड़ी भारतीय फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और रिकॉर्डतोड़ कमाई भी की है. आज हम साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों के बारे में बात करेंगे.
धुरंधर 2: द रिवेंज
इस लिस्ट में पहला नाम 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का है, जो मार्च 2026 में रिलीज हुई थी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' का सीक्वल है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने दुनियाभर में 1,878 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. यह अब तक 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, गौरव गेरा और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
बॉर्डर 2
दूसरे स्थान पर 'बॉर्डर 2' है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 464 करोड़ रुपये का कारोबार किया. यह 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है और दर्शकों से इसे शानदार रिएक्शन मिला.
पेद्दी
तीसरे स्थान पर राम चरण स्टारर 'पेद्दी' है. यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के महज 18 दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 330.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 234.27 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और इसकी कमाई अभी भी जारी है.
करुप्पू
चौथे स्थान पर सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर 'करुप्पू' का नाम है. यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी और दुनियाभर में 309.80 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार करने में सफल रही. सिनेमाघरों में सफलता के बाद अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
मन शंकर वर प्रसाद गारू
पांचवें स्थान पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' है. जनवरी 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई.
भूत बंगला
इस लिस्ट में आखिरी नाम अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' का है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तबू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. 'भूत बंगला' ने दुनियाभर में 247.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और साल की सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.