---विज्ञापन---
Zee5 पर इस वीकेंड देखें 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, हर एक कहानी में मिलेगी धांसू मिस्ट्री
सस्पेंस-थ्रिलर जॉनर इन दिनों दर्शकों का सबसे पसंदीदा बना हुआ है. दर्शक अक्सर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस जॉनर की फिल्मों की तलाश करते हैं और अपने वीकेंड या खाली समय में इन्हें देखना पसंद करते हैं. आज हम जी5 पर मौजूद कुछ बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस संडे देख सकते हैं.
'पोशम पा'
लिस्ट में पहला नाम 'पोशम पा' का है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो एक असल घटना पर आधारित है. फिल्म की कहानी एक महिला और उसकी दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलता है. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में रागिनी खन्ना, सयानी गुप्ता और माही गिल अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं.
'एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा'
साल 2023 में रिलीज हुई 'एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा' 1 घंटा 48 मिनट लंबी मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक पार्टी के दौरान सबसे नापसंद मेहमान सोहराब हांडा की हत्या हो जाती है. इसके बाद शक की सुई पार्टी में मौजूद सभी लोगों की ओर घूम जाती है. फिल्म में रजत कपूर, विनय पाठक और रणवीर शौरी जैसे कलाकार नजर आए हैं.
'चुप'
साल 2022 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर 'चुप' का निर्देशन आर. बाल्की ने किया है. फिल्म में दिखाया गया है कि अचानक कई फिल्म क्रिटिक्स की मौत हो जाती है. जांच के दौरान पता चलता है कि एक सीरियल किलर इन हत्याओं को अंजाम दे रहा है. फिल्म में दलकीर सलमान और पूजा भट्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
'फॉरेंसिक'
'फॉरेंसिक' साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में राधिका आप्टे और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म में अचानक गायब हो रही बच्चियों और उनकी हत्याओं की गुत्थी को सुलझाने की कहानी दिखाई गई है. इसमें जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलता है.
'डिस्पैच'
आखिर में बात करते हैं 'डिस्पैच' की, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक क्राइम जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आते हैं, जो एक ड्रग माफिया की हत्या और गैंगवार की खबर कवर करते-करते एक खतरनाक साजिश में फंस जाता है. फिल्म की कहानी और सस्पेंस दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.