Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जब Aishwarya Rai को इस डायरेक्टर ने लगाया था हाथ, तो आग बबूला हो गए थे सलमान खान

---विज्ञापन---

सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम किया था. इसी फिल्म के सेट पर दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी और उस समय सलमान, ऐश्वर्या के प्यार में पूरी तरह डूब चुके थे. फिल्म की रिलीज को 27 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में है, जिसमें बताया गया था कि शूटिंग के दौरान सलमान खान निर्देशक संजय लीला भंसाली पर नाराज हो गए थे.

संजय लीला भंसाली पर भड़के थे सलमान खान

यह किस्सा फिल्म की अभिनेत्री स्मिता जयकर ने कुछ दो साल पहले साझा किया था. उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान एक सीन समझाते समय संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या राय को छू लिया था, जिसे देखकर सलमान खान गुस्सा हो गए थे.

---Advertisement---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

'हम दिल दे चुके सनम' 18 जून 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. फिल्म में राजीव गोखले, स्मिता जयकर, विनय पाठक, राजीव वर्मा और दिव्या जगदाले ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

स्मिता जयकर ने सुनाया था किस्सा

स्मिता जयकर ने फिल्मीमंत्रा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के गाने 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग का जिक्र किया था. उन्होंने बताया, "मुझे याद है कि 'आंखों की गुस्ताखियां' गाने के एक सीन में जहां ऐश मेरे बगल में खड़ी थी, तो सलमान को घूमना था. इसी दौरान संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या राय के पास गए और उन्हें सीन की बारीकियां समझाने लगे. समझाते समय उन्होंने ऐश्वर्या को छू लिया. यह देखकर सलमान खान नाराज हो गए और बोले, 'संजय सर, आपने उसे छुआ कैसे? आप उसे छू नहीं सकते."

---Advertisement---

बाद में सामान्य हो गया था माहौल

हालांकि, इस घटना के बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच माहौल सामान्य हो गया था. लेकिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता वर्ष 2001 में खत्म हो गया. दोनों का ब्रेकअप उस समय काफी विवादों में रहा था. बाद में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर हिंसा के आरोप भी लगाए थे.

बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपरहिट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हम दिल दे चुके सनम' लगभग 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म ने दुनियाभर में 43.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही यह 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल रही.  

---Advertisement---
First published on: Jun 19, 2026 12:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola