Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

26 साल पहले आया था ये धांसू गाना, गोविंदा की बहू के ठुमकों ने मचा दी थी सनसनी

26 Year Old Hit Song: बॉलीवुड का 26 साल पुराना ये सदाबहार हिट गाना टिकटॉक ट्रेंड का खास हिस्सा बना था.

26 Year Old Hit Song: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री अपनी शानदार फिल्मों के साथ-साथ कई बेहतरीन और सदाबहार गानों के लिए भी काफी पॉपुलर है. इनमें से ही कुछ गाने होते हैं, सालों तक पुराने नहीं होते हैं. इन पुरानें गानों को अगर आज सुना जाए, इनमें वहीं ताजगी महसूस होती पहले हुआ करती थी. ऐसे ही एक गाने के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. जिसमें गोविंदा की बहू के ठुमकें आज भी लोगों के जेहन में बसे हुए हैं. ये वो गाना है जो आज भी आपको नचाने की हिम्मत रखता है. चलिए आपके इस गाने के बारे में बताते हैं.  

सदाबहार हिट है ये गाना

हम जिस सदाबहार गाने की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'बन ठन चली बोलो ऐ जाती वे' है. इस गाने की एनर्जी और धुन इनती शानदार है कि आज 26 साल बाद भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. गाने की धुन ऐसी थी कि जिसे सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. ये गाना 2000s एरा वाले बॉलीवुड म्यूजिक के फैन का फेवरेट है.

---Advertisement---

गोविंदा की बहू के ठुमकों ने मचा दी थी सनसनी

इस गाने में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह के राजस्थानी अंदाज और जबरदस्त डांस मूव्स ने तो उस समय म्यूजिक जगत में सनसनी मचा दी थी. ये गाना फिल्म 'कुरुक्षेत्र' का सबसे हिट सॉन्ग है. गाने में कश्मीरा शाह के डांस और एनर्जी ने पूरी महफिल लूट ली थी.

बना था टिकटॉक ट्रेंड का खास हिस्सा

जब टिकटॉक आया तो ये गाना फिर से ट्रेंड में आ गया. जहां बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ-साथ भारी संख्या में आम लोगों ने भी इस गाने पर अपने डांस मूव्स के साथ वीडियो बनाए. उस टाइम भी यह गाना पुराने बॉलीवुड पार्टी सॉन्ग्स की याद दिलाता था.

---Advertisement---

गाने के सिंगर

इस सदाबहार हिट गाने को सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार आवाज में गाया था. इन दोनों सिंगर की आवाज का कॉम्बिनेशन इतना शानदार था कि गाने की एनर्जी को एक अलग ही लेवल पर ले गया था. इसके लिरिक्स मदन पाल ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक हिमेश रेशमिया और सुखविंदर सिंह ने मिलकर दिया था.  

First published on: Aug 13, 2026 07:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola