---विज्ञापन---
साल 2026 में बिखरे इन 5 सितारों के रिश्ते, किसी ने लिया तलाक तो किसी के रिलेशन का 14 साल बाद हुआ THE END
ग्लैमर वर्ल्ड बाहर से जितना चमकदार दिखता है, सितारों की निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी होती है. साल 2026 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई चर्चित कपल्स के रिश्ते टूटने की खबरों ने फैंस को बड़ा झटका दिया. किसी ने सोशल मीडिया पर दूरी बनाकर अलग होने के संकेत दिए, तो किसी का मामला सीधे कोर्ट तक पहुंच गया. इन खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस को भावुक भी कर दिया.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार
सबसे ज्यादा चर्चा मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार की रही. दोनों की शादी को कभी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत शादियों में गिना जाता था, लेकिन अब इनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं. चर्चा तब तेज हुई जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. इतना ही नहीं, मौनी ने सूरज के साथ की कई तस्वीरें भी अपने अकाउंट से हटा दीं. हालांकि, बाद में खुद मौनी ने पोस्ट शेयर कर पति संग अलग होने की खबर पर मुहर लगाई.
हंसिका मोटवानी और सुहेल खटूरिया
वहीं एक्सट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सुहेल खटूरिया का रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अब अलग हो चुके हैं. बताया जा रहा है, कि काफी समय से दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे. खास बात ये रही कि हंसिका ने एलिमनी लेने से इनकार कर दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई.
एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी
एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने भी अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने की खबर खुद कन्फर्म की. उन्होंने कहा कि रिश्ता खत्म होने के बावजूद दोनों अपने बच्चों की जिम्मेदारी साथ मिलकर निभाएंगे. फैंस ने एवलिन के इस फैसले और उनके मैच्योर रवैये की जमकर तारीफ की.
जय भानुशाली और माही विज
टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल जय भानुशाली और माही विज का अलग होना भी लोगों के लिए किसी झटके से कम नहीं था. दोनों ने करीब 14 साल साथ रहने के बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि बच्चों की परवरिश दोनों मिलकर करेंगे और दोस्ती हमेशा कायम रहेगी.
विजय और संगीता
इस लिस्ट में तमिल सुपरस्टार और अब मुख्यमंत्री बन चुके जोसेफ विजय का नाम भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है, और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. कई साल पुराना ये रिश्ता टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है.